लखीमपुर घटना के विरोध में अनशन पर बैठे इरफान, बरही विधायक ने जूस पिलाकर तुड़वाया

जामताड़ा : पुराना कोर्ट स्थित गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस का एक दिवसीय आमरण अनशन जिला अध्यक्ष मुक्ता मंडल के नेतृत्व में दिया गया. विधायक डॉ इरफान अंसारी के आवास से विधायक समेत सैकड़ों कांग्रेसियों ने शहर में पैदल मार्च किया. डॉ भीमराव अंबेडकर और गाँधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गाँधी प्रतिमा के सामने आमरण अनशन पर बैठ गये. इस आमरण अनशन में बरही के कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला यादव भी शामिल हुए.

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के ऊपर वाहन चढ़ जाने के कारण चार किसानों की मौत हो गई थी. इसी के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज आमरण अनशन जामताड़ा में किया गया.

इस दौरान जामताड़ा विधायक की तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया. विधायक का आमरण अनशन को बरही विधायक ने जूस पिलाकर तुड़वाया. मौके पर डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र ने जिस प्रकार किसानों के ऊपर वाहन चढ़ाकर मारने का काम किया यह बर्दाश्त नहीं की जायेगी. केंद्र सरकार से माँग है की गृह राज्य मंत्री को उनके मंत्री पद से इस्तीफा लें, वरना हमारा आंदोलन चलता रहेगा.

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित कभी नहीं चाहती है. इस घटना में मारे गए आठ किसानों के परिजनों को तीन माह का अपना वेतन देने की घोषणा करता हूँ. वहीं बरही विधायक ने कहा कि तीन अक्टूबर के दिन किसानों पर गृह राज्य मंत्री के पुत्र के द्वारा वाहन चढ़ाकर जान ले लिया. जिसके विरोध में यहां आमरण अनशन जामताड़ा के विधायक ने किया. भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास का नारा सिर्फ ढकोसला है.

रिपोर्ट : निशिकान्त मिस्त्री

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img