Advertisment

क्या वित्त मंत्रालय पर है बन्ना गुप्ता की नजर ! रामेश्वर उरांव की काबलियत पर उठाया सवाल

रामेश्वर उरांव के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटते ही उठने लगे सवाल

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अभी हाल ही में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटने के बाद रामेश्वर उरांव के काबिलियत पर सवाल उठने लगे हैं। ये सवाल कोई और नहीं बल्कि अपनी ही पार्टी के नेता व झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उठाया है। उन्होंने इशारों-इशारों में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव पर निशाना साधा।

दरअसल मंत्री बन्ना गुप्ता साकची स्थित अग्रसेन भवन में मारवाड़ी मंच के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उसी दौरान उनका दर्द छलक आया और कहा कि वित्त मंत्री बनने की काबिलियत उनके खून में है।

गौरतलब है कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस में आपसी गुटबाजी चरम पर है। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके गुट के नेता बन्ना गुप्ता पर वार करने का कोई मौका नहीं चूकते। बन्ना गुप्ता ने पलटवार करते हुए मजाकिया लहजे में कहा कि वो ज्यादा बेहतर वित्त मंत्री बन सकते हैं क्योंकि उनमें तो जाति के लिहाज से वित्त मंत्री के जन्मजात गुण हैं।

हमसफ़र की तलाश कार्यक्रम में भाग लेते हुए उन्होंने भ्रूण हत्या रोकने की बात पर बल दिया। कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा गिरिधारी लाल देबुका की स्मृति में आयोजित किया गया।

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...