क्या झारखंड की राजनीति में तूफान लाने वाली है सीता सोरेन

रांची: झारखंड की पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी और दुर्गा सोरेन की पत्नी क्या झारखंड की राजनीति में तूफान लाने वाली है. झारखंड की राजनीति में यह बड़ा सवाल निकल कर सामने आ रहा है.

जेएमएम मे रहते हुए सीता सोरेन कई बार हेमंत सोरेन से टकराव ले चुकी है. सीता सोरेन और हेमंत सोरेन के बीच यह वर्चस्व की लड़ाई 2009 में 39साल की उम्र में दुर्गा सोरेन की मौत के बाद से प्रारंभ हुई है ऐसा माना जाता है.

दुर्गा सोरेन की मौत के बाद सीता सोरेन जेएमएम पर एकाधिकार जमाना चाहती थी. लेकिन शिबू सोरेन ने हेमंत सोरेन को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया.

क्या झारखंड की राजनीति में तूफान लाने वाली है सीता सोरेन – 

इसके बाद से रुक रुक कर सीता सोरेन लगातार हेमंत सोरेन के खिलाफ बयान देती आ रही है. इतना ही नहीं राज्य में कोयला के अवैध खनन को लेकर सीता सोरेन ने विधानसभा में आवाज उठाई.

चतरा जिले के टंडवा पीपरवाड़ क्षेत्र में गैर कानूनी तरीके से जमीन का अतिक्रमण हुआ ,कोयला के अवैध परिवहन का मामला भी उन्होंने विधानसभा में उठाया.

सीता सोरेन के उग्र रुप से जेएमएम बैकफुट पर नजर आई है. राज्य सभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप भी सीता सोरन में लग चुका है.

क्या झारखंड की राजनीति में तूफान लाने वाली है सीता सोरेन – 

इन सभी आरोपों और टकराव के बावजूद सीता सोरेन अभी भी झारखंड की राजनीत में एक प्रमुख नम है. दुर्गा सोरेन की मौत के बाद हेमंत सोरेन लगातार जेएमएम में एक बड़े लीडर के रुप में उभरते चले गए.

दूसरी तरफ सीता सोरेन अभी पार्टी में अपने कद को स्थापित करने में जुटी हुई है. इसी के चलते उन्होंने अपनी दो पुत्रियों को आगे खड़ा कर जेएमएम के समानांतर संगठन दुर्गा सोरेन सेना खड़ा किया है.

सीता सोरेन पहले ही कह चुकी हैं कि शिबू सोरेन और दुर्गा सोरेन के खून पसीने से खड़ी कर गई जेएमएम दलाल और बईमानों के हाथों में चली गई है. राजनीति में तूफान

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...