Advertisement
Advertisement

इशांत ने नेपाल की धरती पर लहराया भारत का परचम

औरंगाबाद : नीति आयोग के तत्वाधान में यूथ गेम्स एजुकेशन फेडरेशन इंडिया के बैनर तले बिहार के पड़ोसी देश नेपाल के पोखरा में पोखरा क्रिकेट अकादमी के सहयोग से इंडो नेपाल यूथ गेम्स इंटरनेशनल सीरीज-2024 का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले के जम्होर निवासी राम निवास राय के 12 वर्षीय पुत्र इशांत ने न सिर्फ कई देशों से आए बाल पॉवर लिफ्टर को अपनी ताकत का एहसास कराया। बल्कि 12 वर्ष की उम्र वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर जिले के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है।

इशांत के मेडल जीतकर स्वदेश लौटने की खुशी में मंगलवार को लोग जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह के द्वारा अपने आवासीय कार्यालय में इशांत का स्वागत और सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि इशांत ने नेपाल में आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 12 वर्ष की उम्र वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर जिले के लोगों को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा कि हमारे जिले में ऐसी ऐसी प्रतिभा छिपी हुई है जो अपने दम पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतिभा को आगे लाने की जरूरत है और उनके स्तर से जो भी होगा वह करने में पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर भोजपुरी जगत के सुप्रसिद्ध गायक टिंकू टाइगर के द्वारा इशांत की हौसला आफजाई में एक गीत गाया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

आज का राशिफल 6 November 2026: मेष से मीन तक जानें...

आज का राशिफल, 6 November 2026 (Friday)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...