पैरा एशियन गेम्स : जमुई के लाल ने चीन में लहराया भारत का परचम, जीता गोल्ड

पटना : चीन में एशियन गेम्स के बाद अब पैरा एशियन गेम्स शुरू हो गया है। भारत का एशियन गेम्स में रिकॉर्ड पदक जीत कर आएं है। इस बार भारत ने कुल 107 पदक जीते हैं जिसमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक शामिल है। वहीं पैरा एशियन गेम्स की बात करें तो इसमें भी भारत का जलवा जारी है। लेकिन ताजा खबर बिहार के जमुई जिले से आ रही है।

बता दें कि बिहार के जमुई जिले के बेटे ने चीन में पैरा एशियन गेम्स में भारत का परचम लहराया है।जमुई के लाल शैलेश कुमार ने देश का नाम रौशन किया है। बिहार के लाल शैलेश कुमार ने चीन में चल रहे पैरा एशियन गेम्स 2023 के हाई जंप स्पर्द्धा में गोल्ड मेडल जीतकर भारत के साथ-साथ बिहार का नाम बढ़ाया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शैलेश कुमार को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार के शैलेश कुमार को चीन में चल रहे पैरा एशियन गेम्स 2023 के हाई जंप स्पर्द्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई। शैलेश कुमार जमुई जिले के रहने वाले हैं। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचें और देश का नाम रौशन करते रहें। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है।

एसके राजीव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...