कोयला व्यव्सायी दीपक पोद्दार ,अनिल गोयाल के ठिकानों में खंगाले जा रहे कागजात
300 करोड़ के अघोषित निवेश की जानकारी IT को लगी
धनबाद: धनबाद में इनकम टैक्स की टीम बुधवार से कोयला व्यव्सायी अनिल गोयल और दीपक पोद्दार,सुरेश चौधरी,मन्नू सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
बुधवार को आईटी को 3 करोड़ नगद मिले थे।जबकि गुरुवार की छापेमारी के दौरान IT टीम को 5 करोड़ नगद और 18 से 20 करोड़ के जेवरात हाथ लगे है।
वही 300 करोड़ रुपये निवेश के कागजात भी इनकम टैक्स को हाथ लगी है। 200 करोड़ का निवेश दीपक पोद्दार ने कोयला अन्य व्यवसाय में जबकि 100 करोड़ निवेश अनिल गोयल ने कोयला व्यवयाय में किया है।
वही 12 बैंक लॉकर का पता भी आईटी को लगी है। IT ने बैंक लॉकर को सीज कर दिया है। वही शुक्रवार तीसरे दिन भी आईटी रेड दीपक पोद्दार के जोड़ाफाटक आवास में जारी है।
दीपक पोद्दार के आवास और होटल वेडलोक गोविंदपुर,हार्डकोक भट्टा में रेड जारी है।







