Buxar में सोनू की दोस्त ने ही की थी हत्या, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या

बक्सर: बक्सर में बीते 9 जुलाई को एक युवक मजहर उर्फ़ सोनू के हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला सामने आ रहा है। इतना ही नहीं हत्या मृतक के दोस्त ने ही की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

मामले में एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि मृतक मजहर उर्फ़ सोनू का प्रेम प्रसंग सारीमपुर गांव निवासी मोहम्मद मुमताज की बहन से था। वह पहले से शादी शुदा था। मुमताज अक्सर अपने दोस्त और बहन की प्रेम प्रसंग का विरोध करता था। दोनों की प्रेम प्रसंग की वजह से उसने सारीमपुर निवासी मजहर उर्फ़ सोनू के दोस्त पुली उर्फ़ आरिफ को जिम्मेदारी दी कि वह प्रेम प्रसंग छोड़ने के लिए अपने दोस्त को समझा दे। इसी बीच दोनों के बीच बातचीत के दौरान आरिफ ने अपने दोस्त राजा से हथियार और कारतूस लिया और अपने दोस्त को समझाने के लिए गया।

घटना के वक्त आरिफ ने सोनू को मदरसे से बाहर ले जाकर समझाने की कोशिश की और जब सोनू मानने के लिए तैयार नहीं हुआ तो उसने उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद वह आरा में छिप गया। हत्या के बाद परिजनों ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी आरोपी के साथ अन्य लोगों पर भी नजर रख रही थी जिसके बाद बात खुली और पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Madhepura Police ने नए कानून को लेकर स्थानीय लोगों के साथ की बैठक, दी जानकारी

बक्सर से धीरज की रिपोर्ट

BUXAR BUXAR BUXAR Buxar

BUXAR

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...