बिहार में होगा खेला! फ्लोर टेस्ट से पहले राजभवन ने लिया यह फैसला

पटना. बिहार में कल एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। इसको लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। टूट के डर से सभी राजनीतिक दल अपने-अपने विधायकों पर निगरानी रखे हुए हैं। इस बीच राजभवन ने भी बड़ा फैसला लिया है। बिहार के राज्यपाल अपने कानूनी सलाहकार बदल दिये हैं।

बिहार में राज्यपाल के कानूनी सलाहकार बदले

बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अपना कानूनी सलाहकार बदल दिया है। इसको लेकर राजभवन सचिवालय से अधिसूचना जारी की गयी है। इसके अनुसार, डॉ. कृष्ण नंदन सिंह को चीफ लीगल एडवाइजर, राजीव रंजन पाण्डेय को लीगल एडवाइजर कम रिटेनर और जनार्दन प्रसाद सिंह को एडिशनल काउंसिल बनाया गया है।

बिहार में फ्लोर टेस्ट

बता दें कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ एनडीए की सरकार बनाई है। इस नयी सरकार का कल फ्लोर टेस्ट होना है। इसको लेकर बिहार के सभी दल अपने विधायकों पर विशेष नजर रखे हुए हैं। कांग्रेस ने पहले ही अपने विधायकों को हैदराबाद भेज दिया था। वहीं राजद कल से ही अपने विधायकों को राबड़ी आवास में रोकी हुई है।

फ्लोर टेस्ट से पहले शक्ति परीक्षण

वहीं सत्ताधारी दल जदयू भी शक्ति परीक्षण के लिए आज फिर से विजय चौधरी के घर पर विधायकों का रात्रिभोज रखा है। इससे पहले मंत्री श्रवण कुमार के घर पर भी जदयू ने अपने विधायकों के लिए भोज का आयोजन किया था। हालांकि इस दौरान जदयू के छह विधायक इसमें शामिल नहीं हुए थे। इसको लेकर आज फिर भोज का आयोजन किया गया है। वहीं भाजपा भी अपने विधायकों पर नजर बनाई हुई है।

Jharkhand SIR Voter List: Voter List में नाम नहीं है? झारखंड...

Jharkhand SIR Voter List, रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) के तहत मतदाता सूची से जुड़े लोगों के लिए...

Manorama Devi Statement: ‘ठेकेदार न होती तो विधायक न बनती!’ मनोरमा...

Manorama Devi Statement, गया: शहर के रामपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के एक बयान के...

Bokaro Home Guard Vacancy: 189 पदों पर जल्द बहाली, दुर्गापूजा-दीपावली के...

Bokaro Home Guard Vacancy, बोकारो: जिले में होमगार्ड के 189 रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को मंगलवार...