Nawada Jail में जेल प्रीमियर लीग, कैदी खेलेंगे T-20 मैच

मंडल कारा दिवस समारोह में शामिल हुए डीएम-एसपी। न्याय व्यवस्था का उद्देश्य है, बंदियों के जीवन को बेहतर बनाना-डीएम

नवादा: गुरुवार को मंडल कारा नवादा में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के संयुक्त नेतृत्व में कारा दिवस एवं बंदी दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि न्याय व्यवस्था के मुख्यतः तीन उद्देश्य होते हैं- पहला उद्देश्य है अगर किसी ने कुछ गलती की है तो उस गलती की मात्रा के अनुसार सजा हो ताकि जिनके विरूद्ध गलती की गयी है, उनको न्याय मिले। दूसरा उद्देश्य होता है समाज में डिटरेंस पैदा करना ताकि अन्य लोग गलती करने से बचे।

तीसरा उद्देश्य होता है सुधार इसके अन्तर्गत सजा प्राप्त बंदियों के जीवन में सकारात्मक सुधार लाना। जैसे-उनके सोंच को सकारात्मक बनाना, प्रशिक्षण प्रदान करना, पढ़ाई-लिखाई आदि पर ध्यान देना। अर्थात् एक बेहतर इंसान बनाना ताकि वह यहां से जब बाहर निकले तो बदले हुए व्यक्तित्व के साथ निकले एवं वह अपने और अपने परिवार के लिए अच्छा सोंच सके और जीवन में बदलाव ला सके। हमारे सभी कारा गृहों का प्रमुख उद्देश्य सुधारात्मक ही है।

2 17 22Scope News

इस अवसर पर बंदियो के लिए संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा बंदियो को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य एवं सकारात्मक सोच बढ़ाने के लिए जेल प्रीमियर लीग का भी उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बंदियों की पांच टीम बनाई गई और उनके बीच में लगातार टी-20 मैच का आयोजन किया जाएगा तथा टूर्नामेंट का फाइनल जनवरी 2025 के अंतिम सप्ताह में आयोजन किया जाएगा। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कारा के अंदर वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया।

जिला पदाधिकारी ने संपूर्ण कारा का निरीक्षण किया एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से कारा में जो भी कमियां पाई गई उसे जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश कारा अधीक्षक को दिया गया। संपूर्ण कारा के निरीक्षण के बाद जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जेल की व्यवस्था एवं साफ सफाई की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अजीत कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल नवादा श्रीकृष्ण मोहन, कार्यपालक अभियंता विद्युत, उपाधीक्षक वीरेंद्र कुमार राय, सहायक अधीक्षक राजेश कुमार, नंदू चौधरी, रिंकी कुमारी, सुशील कुमार एवं अन्य कारा कर्मी मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Bhagalpur DIG का मानवाधिकार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने किया स्वागत

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Nawada Jail Nawada Jail Nawada Jail Nawada Jail

Nawada Jail

Saffrn

Trending News

Ranchi Cyber Fraud Case: बजाज फाइनेंस के अधिकारियों पर धोखाधड़ी का...

रांची में महिला कारोबारी की शिकायत पर बजाज फाइनेंस के वरिष्ठ अधिकारी समेत कई शाखा प्रबंधकों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट के...

JEE Advanced Result 2026: आज सुबह 10 बजे जारी होगा रिजल्ट,...

 जेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम आज सुबह 10 बजे जारी होगा। सफल अभ्यर्थी 2 जून से शुरू होने वाली JoSAA काउंसिलिंग के जरिए IIT,...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: दो सीटों के लिए आज से...

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। 18 जून को मतदान होगा। महागठबंधन और भाजपा उम्मीदवारों के चयन...

Jharkhand Monsoon Forecast 2026: राज्य के लिए राहत की खबर, सामान्य...

झारखंड में मॉनसून 2026 के दौरान सामान्य बारिश के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग के अनुसार जून में लू के दिनों की संख्या भी...

Jharkhand Weather Update: रांची में फिर बढ़ी गर्मी, कई जिलों में...

रांची समेत झारखंड में बारिश के बाद फिर तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं को...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img