ट्रंप से बहस के बाद ब्रिटीश पीएम से मिले जेलेंस्की तो मिला समर्थन

डिजिटल डेस्क : ट्रंप से बहस के बाद ब्रिटीश पीएम से मिले जेलेंस्की तो मिला समर्थन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हुई बहस के बाद अपने अंदाज के चलते दुनिया में सुर्खियों में छाएं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने लंदन में ब्रिटीश पीएम कीर स्टार्मर से मुलाकात की।

दोनों नोताओं ने यूक्रेन और यूरोप के सामने आने वाली चुनौतियों, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और मजबूत सुरक्षा गारंटी के साथ न्यायपूर्ण शांति हासिल करने के प्रयासों पर बात की। इस दौरान, स्टार्मर ने यूक्रेन की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए ब्रिटेन की प्रतिबद्धता को दोहराया।

कुल मिलाकर ब्रिटेन ने यूक्रेन को समर्थन दिया। जेलेंस्की खासे खुश दिखे। बैठक के हिस्से के रूप में, यूक्रेन और यूके ने यूक्रेन की रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक कर्ज समझौते पर हस्ताक्षर भी किए।

जेलेंस्की ने ब्रिटेन का जताया आभार

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूके सरकार का आभार व्यक्त किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने लंदन में अपनी बैठक के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने इस मुलाकात को सार्थक और गर्मजोशी भरा बताया।

दोनों नेताओं ने यूक्रेन और यूरोप के सामने आने वाली चुनौतियों, अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ कोऑर्डिनेशन और मजबूत सुरक्षा गारंटी के साथ न्यायपूर्ण शांति हासिल करने के प्रयासों के बारे में बात की।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा ‘…मैं युद्ध की शुरुआत से ही यूनाइटेड किंगडम के लोगों और सरकार के समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हमें एक सुरक्षित भविष्य के लिए समान दृष्टिकोण साझा करने में खुशी है।

…प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ एक सार्थक और गर्मजोशी भरी बैठक की। हमारी बातचीत के दौरान, हमने यूक्रेन और पूरे यूरोप के सामने आने वाली चुनौतियों, भागीदारों के साथ कोऑर्डिनेशन, यूक्रेन की स्थिति को मजबूत करने के लिए ठोस कदम और मजबूत सुरक्षा गारंटी के साथ न्यायपूर्ण शांति के साथ युद्ध को खत्म करने पर चर्चा की।’

ब्रिटेन में जेलेंस्की
ब्रिटेन में जेलेंस्की

यूक्रेन के लिए ब्रिटेन ने फिर दोहराया अपना समर्थन…

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने लंदन के 10 डाउनिंग स्ट्रीट में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की। बैठक के दोनों नेताओं ने यूक्रेन और यूरोप के सामने आने वाली चुनौतियों, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और मजबूत सुरक्षा गारंटी के साथ न्यायपूर्ण शांति हासिल करने के प्रयासों पर बात की।

जेलेंस्की के साथ बैठक के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने जेलेंस्की को गले लगाया और उन्हें अंदर ले गए। स्टार्मर ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध में रूस के खिलाफ ब्रिटेन के स्थिर रुख पर जोर दिया।

स्टार्मर ने लिखा, ‘…केवल शब्द नहीं, बल्कि कार्रवाई। ब्रिटेन आज और हमेशा यूक्रेन के साथ खड़ा है। …मैं ऐसा रास्ता खोजने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं जो रूस के अवैध युद्ध को समाप्त करे और एक न्यायपूर्ण और स्थायी शांति सुनिश्चित करे जो यूक्रेन की भविष्य की संप्रभुता और सुरक्षा को सुरक्षित करे।

…डाउनिंग स्ट्रीट में जेलेंस्की का स्वागत करना और यूक्रेन के लिए अपने अडिग समर्थन को दोहराना मेरे लिए सम्मान की बात थी।’

ब्रिटेन में जेलेंस्की
ब्रिटेन में जेलेंस्की

यूरोपीय नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले हुई यह अहम बैठक…

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के कार्यालय ने रविवार को जेलेंस्की के साथ बैठक की पुष्टि की। यह बैठक यूरोपीय नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले हुई, जहां यूक्रेन में ‘न्यायसंगत और स्थायी शांति सुनिश्चित करने’ के लिए समर्थन बढ़ाने पर चर्चा केंद्रित होगी।

शिखर सम्मेलन में इस बात पर भी चर्चा होने की उम्मीद है कि यूरोप को रक्षा सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता है, क्योंकि इस बात को लेकर आशंका है कि अमेरिका यूक्रेन या नाटो को समर्थन देना जारी रखेगा या नहीं।

बैठक के दौरान यूक्रेन और ब्रिटेन ने यूक्रेन की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से एक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।

जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘…आज यूक्रेन और यूनाइटेड किंगडम ने एक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह ऋण यूक्रेन की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करेगा और इसे रूस की संपत्तियों से प्राप्त राजस्व से चुकाया जाएगा।

…यह पैसा यूक्रेन की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाएगा। इस पैसे को यूक्रेन में हथियार उत्पादन के लिए खर्च किया जाएगा।

…यह सच्चा न्याय है- जिसने युद्ध शुरू किया, उसे ही भुगतान करना होगा। मैं यूनाइटेड किंगडम के लोगों और सरकार को इस युद्ध की शुरुआत से ही उनके जबरदस्त समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।

…हम ऐसे रणनीतिक साझेदार पाकर खुश हैं। हम सभी के लिए एक सुरक्षित भविष्य कैसा होना चाहिए, इसका एक ही नजरिया रखते हैं ।’

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img