जयराम ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- किसानों व युवाओं का विराधी है मोदी सरकार

कैमूर : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा अभी सासाराम में है। इसी को लेकर आज कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश कैमूर पहुंचे और वहां उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। जयराम रमेश ने प्रेस को ब्रीफ करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान और युवाओं का विरोधी है। केंद्र सरकार आंदोलनों को कुचलने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन को कुचलकर रोक रही है। सड़कों पर कील गाड़ रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 34वें दिन सासाराम से होकर कैमूर पहुंची है। जयराम ने कहा कि देश के विकास में सासाराम का बड़ा योगदान रहा है। आप देख रहे हैं कि पंजाब और हरियाणा आदि जगहों पर किसान संगठनों पर आंसू गैस छोड़ा जा रहा है। सड़कों पर कील लगाई गई है। मोदी सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। कृषि कानून को जबरदस्ती पारित किया गया था। लोकसभा और राज्यसभा से उसे वापस लेना पड़ा था। एमएसपी को कानूनी दर्जा देने की बात कही गई थी। स्वामीनाथन आयोग के रिपोर्ट के आधार पर किसानों को लाभ दिया जाएगा। आज किसानों को लाभ कम मिल रहा है।बिचौलिए को इसका लाभ दिया जा रहा है।

जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र में जब यूपीए सरकार थी तब हमने रामनाथन आयोग के जरिए किसानों को चार गुना लाभ देने की बात कही थी। उस समय जब स्टेट के मुख्यमंत्रियों की बैठक की गई थी तो उसके अध्यक्ष गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ही थे। उन्होने ने हामी भरी थी। लेकिन आज देश में मोदी की सरकार है क्यों नहीं लागू करती है। मीडया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मीडिया के लोगों को यह सवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहिए। लेकिन मीडिया के लोग विपक्ष से सवाल पूछ रहे हैं। इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस नेता शकील अहमद खान और कन्हैया कुमार भी मौजूद थे।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img