मुआवजा और नियोजन की मांगा को लेकर धरना दे रहे ग्रामीणों के बीच पहुंचे जयराम महतो

रिपोर्टः सचिन सिंह

झरिया: जिले के भौरा जहाज टांड़ के ग्रामीण रैयत बीसीसीएल से मुआवजा और नियोजन की मांगा को लेकर धरना पर बैठे हुए हैं. बीसीसीएल ईजे एरिया 11 भौरा 4A पेच देव प्रभा आउटसोर्सिंग के खिलाफ ग्रामीण 4 अगस्त से धरने पर बैठे है. खतियानी आंदोलनकारी सह छात्र नेता जयराम महतो भौरा जहाज टांड़ के ग्रामीणों को हौसला बुलंद करने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे. 9 अगस्त को भौरा ईजे एरिया के सभी यूनियन नेता महाप्रबंधक से मिलकर डीओ लोडिंग को चालू करवाने की बात कही थी, साथ ही यूनियन नेताओं ने यह भी कहा था कि अगर ईजे एरिया के महाप्रबंधक डीओ लोडिग शुरू नहीं करती है, तो हम यूनियन नेता और डीओ लोडिग होल्डर मजदूर अपने दम पर डीओ लोडिंग का काम शुरू करेंगे. 10 अगस्त को यूनियन नेता और डीओ लोडिंग होल्डर मजदूर और देव प्रभा आउटसोर्सिंग के मालिक आउटसोर्सिंग के काम को चालू करवाने का प्रयास किया.  भौरा जहाज टांड़ के ग्रामीणों अनिश्चितकालीन बंदी को 24 घंटा के अंदर तोड़ने का आदेश दिया. जिससे ग्रामीण रैयत भड़क गए, भौरा जहाज टांड़ के ग्रामीण रैयत उसका विरोध करने लगे. जिससे पूरे भौरा 4A पेच फायर देव प्रभा आउटसोर्सिंग कुरुक्षेत्र जैसा मोहाल बन गया. जिला प्रशासन तत्परता दिखाते हुए मामला को शांत करवाया. यूनियन नेता डीओ होल्डर मजदूर और आउटसोर्सिंग के मालिक और ग्रामीण रैयत के बीच भिड़ंत होने की सूचना थी, इसी सूचना पर जयराम महतो भौरा जहाज टांड़ पहुंचे थे.

 

Bihar Startup: 26 हजार प्रतिभागियों में चुना गया नवमार्ग, 54 फाइनलिस्ट...

 पटना के नवमार्ग रिसर्च एंड इनोवेशन को राष्ट्रीय शो वंदे भारतम् में 26 हजार प्रतिभागियों में से 54 फाइनलिस्ट में चुना गया है।Bihar Startup...

Bihar News: सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ें, NPA शून्य...

 बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ने, डिजिटल बनाने और NPA को शून्य करने का निर्देश...

Bihar News: PRAGATI-50 में पटना और गया जी शामिल, स्वच्छता के...

 PRAGATI-50 में बिहार के पटना और गया जी को शामिल किया गया है। दोनों शहरों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और आधुनिक तकनीक पर विशेष...