जयराम महतो डुमरी से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, पार्टी ने छह प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान

धनबाद. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM सुप्रीमो जयराम महतो ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी पार्टी से छह सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें जयराम महतो स्वयं डुमरी से, जबकि जमुआ से रोहित कुमार दास, राजमहल से मोतीलाल सरकार, तमाड़ से दमयंती मुंडा, सरायकेला से प्रेम मार्डी और छतरपुर से प्रीति राज चुनाव लड़ेगी।

वहीं जयराम के डूमरी से चुनाव लड़ने से दिवंगत जगरनाथ महतो और उनकी पत्नी मंत्री बेबी महतो के गढ़ में झामुमो की परेशानी बढ़ सकती है। वहीं मीडिया से बात करते हुए जयराम ने झारखंड सरकार को आरे हाथों लिया और कहा कि न सिर्फ इन छह सीटों पर, बल्कि सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होगी और इस बार झारखंड में नया इतिहास रचा जाएगा।

Also Read : जेबीकेएसएस युवा महासम्मेलन में जयराम महतो ने भरी हुंकार, कहा अब तक 60 सीटों पर हो चुकी तैयारी

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के...

Bihar Revenue Department: बिहार में रेवेन्यू कर्मचारियों के अधिकारी बनने का लंबा इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। पहले चरण में, रेवेन्यू और भूमि...

NEET UG Re-Exam 2026: सीतामढ़ी में कैदी भी बना परीक्षार्थी! सुरक्षा...

NEET UG Re-Exam 2026: बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में NEET UG की दोबारा परीक्षा के दौरान एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। डुमरा के...

रेलवे का बड़ा तोहफा: दरभंगा से जयपुर के लिए नई अमृत...

Darbhanga Jaipur Amrit Bharat Express: रेलवे ने बिहार और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा की घोषणा की...