
Jamshedpur Murder : जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित कुंवर सिंह रोड पर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के तीसरी मंजिल पर युवक सौरभ शर्मा उर्फ पवन की गला रेत कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव और सूरज बांडरा उर्फ मुतु शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Saharanpur Murder : खून की होली! बीजेपी नेता ने पत्नी सहित तीन बच्चों को गोलियों से भूना और फिर…

Jamshedpur Murder : खून से सने कपड़ा सहित कई सामान जब्त
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खून से सना कपड़ा, बीयर की टूटी बोतल और अन्य सामान भी बरामद किया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशिष ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हत्याकांड रुपये का लेन-देन में किया गया था।
Breaking : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सीएम को लिखा पत्र, सिरमटोली से रैंप हटाने की…
पवन और आरोपियों के बीच किसी और घटना के बाद मिले पैसों का बंटवारा नहीं हो पाया था, जिससे विवाद बढ़ गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि बात हत्या तक जा पहुंची। पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात विक्की, सूरज और एक अन्य फरार आरोपी ने पवन को शराब पिलाकर हत्या की साजिश रची।
ये भी पढ़ें- Hazaribagh Suicide : युवक ने फांसी लगाकर कर ली जिंदगी खत्म, परिजनों ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप…
पैसों के बंटवारे में हुई थी हत्या
आरोपियों ने स्कूल की इमारत में शराब और बीयर पार्टी का आयोजन किया, जिसमें पवन भी शामिल हुआ। जब पवन नशे में धुत हो गया, तो आरोपियों ने एक पेड़ के पत्तों से उसका मुंह दबाया और बीयर की बोतल फोड़कर उसका गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने घटनास्थल की सफाई कर मौके से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें- Ramgarh : प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, यहां चल गया बुलडोजर और…
इस घिनौनी वारदात के बाद पुलिस ने जांच तेज़ की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने हत्या के सामान की बरामदगी की पुष्टि की, जिसमें खून से सना कपड़ा और टूटी बीयर की बोतल शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Palamu Mafia : छापेमारी के लिए गई वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, 5 जख्मी…
सिटी एसपी ने इस मामले में बताया कि आरोपियों के अन्य साथी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।




