
Jamshedpur News: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूदा समय में तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आई हुई है. झारखंड की राजधानी रांची में उनका आगमन कल (28 दिसंबर) शाम में हुआ. रांची के लोक भवन में रात्रि विश्राम के बाद आज (29 दिसंबर) की सुबह वह जमशेदपुर गई है. जहां उन्होंने सबसे पहले ओल चिकी शताब्दी समारोह को संबोधित किया. ओल चिकी शताब्दी समारोह के उद्घाटन से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगभग तीन मिनट तक संथाली नेहोर का पारंपरिक प्रार्थना गीत गाया.
उन्होंने कहा कि उन्होंने यह गीत बचपन में सीखा था और यह जाहेर आयो (प्रकृति माता) से समाज को प्रकाश के मार्ग पर मार्गदर्शन करने का आह्वान करता है. वहीं इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने अपना पूरा भाषण संथाली भाषा में दिया. वहीं अपने भाषण के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह मेरे लिए भावुक क्षण है. मुझे मेरे प्रजा का प्रेम और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है.
Team India 2026 schedule: नए साल में भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल बेहद बिजी, यहां देखें फूल लिस्ट
Jamshedpur News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की इन लोगों की सराहना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संथाली लेखकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे पंडित मुर्मू के अधूरे दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए ओल चिकी लिपि और संथाली भाषा को संरक्षित करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं. वहीं अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा ओलचिकी लिपि में संविधान के प्रकाशन को संथाली समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया.
Highlights




