पद्म श्री सायना नेहवाल ने की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात, खेल और खिलाड़ियों के विकास पर हुआ विचार विमर्श
पटना : पटना स्थित सचिवालय में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मिलने पहुंची विश्व प्रसिद्ध बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल। बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के विशेष आग्रह पर पद्म श्री सायना नेहवाल बिहार में बैडमिंटन से संबंधित खेल अवर संरचनाओं और खिलाड़ियों के विकास जैसे विषयों पर दीर्घकालिक नीतियों पर विचार विमर्श करने पहुंची।
सायना की भागीदारी बिहार में खेल के चौमुखी विकास में मील का पत्थर साबित होगी
मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि सायना जैसी विश्व स्तर की खिलाड़ी की भागीदारी बिहार में बैडमिंटन से जुड़े खिलाड़ियों और खेल के चौमुखी विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
खेल से जुड़े मार्गदर्शन और रोडमैप पर हुई विस्तृत चर्चा
बैडमिंटन खेल से जुड़ी इस महत्वपूर्ण विभागीय बैठक में सायना ने अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया। जिसमें बैडमिंटन के विकास रोड मैप पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात हुई। बैठक में खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव बी० राजिंदर और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरण भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़े : सरकारी डॉक्टर नहीं कर सकेंगे निजी प्रैक्टिस, गांवों में बेहतर सेवा देने वाले डॉक्टरों को मिलेगा प्रोत्साहन
Highlights







