जमशेदपुर : पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का मामला पहुंचा एसएसपी कार्यालय

जमशेदपुर :  

पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का एक मामला बिरसानगर से सामने आया है। भुक्तभोगी महिला शीतल थाना अपने

पति प्रदीप थापा की शिकायत लेकर  बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची थी। शीतल का कहना है कि उसकी शादी 2010 में

हुई थी। उसका एक  बच्चा है। शादी के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करता था। 2018  में वह मायका चली गई और अपने पति

के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया था। मामले की सुनवाई अभी कोर्ट में चल ही रही है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है।

उसका भी एक बच्चा है। इसकी जानकारी मिलते ही शीतल एसएसपी कार्यालय पर पहुंच गई और न्याय की गुहार लगायी है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img