CCL सिरका ओबी डंपिंग स्थल पर 12 चक्का हाईवा पलटा, चालक घायल

Ramgarh: जिले के (CCL) सीसीएल सिरका कोलियरी स्थित ओबी (ओवरबर्डन) डंपिंग स्थल पर बीते मंगलवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। आउटसोर्सिंग कंपनी कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर का 12 चक्का हाईवा ट्रक ओबी डंपिंग के दौरान पलट गया, जिससे कोलियरी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में हाईवा चालक को अंदरूनी चोटें आई हैं।

CCL सिरका  – डंपिंग के दौरान बैक करते समय पलटा हाईवाः

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात सिरका कोलियरी में ओबी खनन कार्य में लगे कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर आउटसोर्सिंग कंपनी का हाईवा खनन स्थल से ओबी लोडिंग लेकर डंपिंग स्थल पहुंचा था। डंपिंग के दौरान जब चालक वाहन को पीछे बैक कर रहा था, उसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और हाईवा पलट गया।

चालक को लगी अंदरूनी चोटें:

हाईवा पलटते ही कोलियरी क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चालक को अंदरूनी चोटें आई हैं, हालांकि उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोलियरी प्रबंधन और आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मी मौके पर पहुंचे।

रातों-रात हटाया गया पलटा वाहन:

घटना के बाद आनन-फानन में पलटे हाईवा को डंपिंग स्थल से हटाया गया। बुधवार सुबह डोजर मशीन की मदद से ओबी गिरे क्षेत्र को साफ कर दिया गया, ताकि खनन कार्य को दोबारा शुरू किया जा सके।

डंपिंग एरिया में लाइट की नहीं है व्यवस्थाः

स्थानीय लोगों और कर्मियों का कहना है कि ओबी डंपिंग क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं है। अंधेरे में डंपिंग कार्य कराना हादसे को न्योता देने जैसा है। लोगों का मानना है कि संभवतः लाइट की कमी के कारण ही यह दुर्घटना हुई।

नवसिखिए चालकों से कराया जाता है रात्रि में कार्य?

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी जोरों पर है कि रात के समय नवसिखिए चालकों से भारी वाहनों को चलवाया जाता है। ग्रामीणों और आउटसोर्सिंग कर्मियों का कहना है कि कई बार ट्रक चलाना सीखने वाले चालकों को रात में ड्यूटी पर लगाया जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। हालांकि यह मामला जांच का विषय है।

प्रबंधन जांच में जुटा, अधिकारी चुप

घटना के बाद सीसीएल प्रबंधन हादसे की जांच में जुटा हुआ है, लेकिन फिलहाल इस मामले में प्रबंधन के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वहीं आउटसोर्सिंग कर्मियों के बीच चर्चा है कि यह हादसा मंगलवार मध्य रात्रि के बाद हुआ।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...