Advertisment

जिले के अलग-अलग सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर/भागलपुर : बिहार के अलग-अलग जिलों के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बिहार के मुजफ्फरपुर और भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना से बुधवार को प्रशासनिक और न्यायिक महकमे में हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से सिविल कोर्ट परिसर को खाली कराने का निर्णय लिया गया। अधिवक्ता, न्यायिक कर्मचारी, वादकारी और अन्य कर्मियों से अविलंब परिसर खाली करने की अपील की गई। एहतियातन किसी भी प्रकार की आवाजाही रोक दी गई और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पूरे परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सघन तलाशी ली जा रही है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।प्रशासन की ओर से लोगों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की गई है।

Muzaffarpur Civil Court 1 22Scope News

स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी – SSP कांतेश कुमार मिश्रा

अधिकारियों ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी। सुरक्षा जांच पूरी होने तक सिविल कोर्ट में न्यायिक कार्य स्थगित है। न्यायालय परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट लकिया है कि किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। इस पूरी घटना की जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने दी।

Muzaffarpur Civil Court 2 22Scope News

भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ने की मिली धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस छावनी में तब्दील व्यवहार न्यायालय

भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई, जिसके बाद सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था तत्काल प्रभाव से कड़ी कर दी गई। पूरे कोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

 

धमकी की सूचना मिलते ही सिविल कोर्ट के एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज ने ऑफिशियल लेटर जारी कर DM-SSP से कार्रवाई करने का दिया निर्देश

धमकी की सूचना मिलते ही सिविल कोर्ट के एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज ने ऑफिशियल लेटर जारी कर भागलपुर के जिलाधिकारी (DM), भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) और नवगछिया के पुलिस अधीक्षक को तत्काल कार्रवाई करने और पूरे मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। पत्र में कोर्ट परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया है।

Bhagalpur Civil Court 22Scope News

BDDS द्वारा पूरे कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है

इसके बाद मुख्य द्वार पर कड़ी सुरक्षा जांच व्यवस्था लागू कर दी गई है। बम निरोधक दस्ता (BDDS) द्वारा पूरे कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है। भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है और हर व्यक्ति की जांच के बाद ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए फिलहाल वकीलों को भी कोर्ट परिसर में प्रवेश से रोक दिया गया है। केवल आवश्यक स्टाफ को पहचान सत्यापन और कड़ी जांच के बाद अंदर जाने दिया जा रहा है।

यह भी देखें :

प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है

प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। धमकी देने वाले ईमेल की तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई में जुटी हुई हैं।

Bhagalpur Civil Court 1 22Scope News

यह भी पढ़े : 28 जनवरी को नहीं चलेगी मेट्रो, जानिए कारण

संतोष कुमार और राजीव रंजन की रिपोर्ट

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...