Jamtara Crime : तमिलनाडु से पकड़ाये 76 लाख रुपए ठगी करने वाले दो शातिर अपराधी…

Jamtara Crime : जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मिहिजाम थाना क्षेत्र में 76 लाख रुपए की ठगी के मामले में दो प्रमुख आरोपियों को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अनिमेष सामंता और अभिजीत सामंता शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : नए कांग्रेस प्रभारी पर घमासान, बीजेपी ने लगाए गंभीर आरोप तो कांग्रेस ने… 

गिरफ्तार अपराधियों पर मिहिजाम थाना कांड संख्या 72/23 के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी तमिलनाडु से की गई है।

Jamtara Crime : पुराने वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है मामला

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ठगी का मामला एक पुराने वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है, जिसमें आरोपियों ने 76 लाख रुपए की ठगी की थी। मिहिजाम पुलिस की कड़ी मेहनत और लगातार जांच के बाद इन दोनों को तमिलनाडु से पकड़ा गया और अब इन्हें जामताड़ा जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी के परिजनों से सांसद मनीष जायसवाल ने की मुलाकात… 

 

यह कार्रवाई मिहिजाम पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि इनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल फिर से बहाल होने की उम्मीद है। पुलिस की इस सफलता को लेकर स्थानीय लोग भी काफी उत्साहित हैं और उनका कहना है कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है।

झारखंड मे कैसे प्रवेश कर रहे हैं बांग्लादेशी घुसपैठिए : हाईकोर्ट

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...

Dobhi Drowning Incident: गया के डोभी में आहर में डूबने से...

Dobhi Drowning Incident, गया: बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के मिस्त्रीटांड़ में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में गौतम कुमार और...