जन जन पार्टी के अध्यक्ष ने चुनाव लड़ने का किया घोषणा, कहा- मोदी मैजिक नहीं करेगा काम

जहानाबाद : जहानाबाद में जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने आज गुरुवार को मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जहानाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को दोबारा टिकट दिए जाने के कारण आम मतदाता में काफी नाराजगी है। इसके कारण इस क्षेत्र के मतदाता ने मुझे चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लगातार हम लोगों के अधिकार का हनन किया जा रहा है और राजनीतिक क्षेत्र से किनारा करते जा रही है। जिस तरह से मुजफ्फरपुर मोतिहारी पाटलिपुत्र इत्यादि संसदीय क्षेत्र से हम लोगों को किनारा किया गया है। इस तरह जहानाबाद से हम लोग किनारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजद एवं दोनों पार्टी द्वारा बाहरी लोगों को टिकट देकर इस संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं को अपमानित करने का काम किया है। इसलिए मैं संसदीय क्षेत्र का बेटा हूं। अपने पार्टी से मैं चुनाव लड़ूंगा।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में मोदी मैजिक काम नहीं करेगा। मोदी मैजिक के फेर में हम अपने अधिकारों को खोते जा रहे हैं जो हमारे हित का बात करेगा वही हम पर राज करेगा। इस नारा के साथ उन्होंने ऐलान किया कि मैं इस क्षेत्र से अपने पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने वर्तमान संसद पर आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के बाद कभी भी क्षेत्र में नहीं रहे कई वर्षों से जब राजा बाजार का अंडरपास पुल का निर्माण नहीं कर सके। विकास की बात तो छोड़िए उन्होंने कहा कि जब मैं इस क्षेत्र का सांसद बनूंगा तो मेरी पहली प्राथमिकता राजा बाजार में अंडरपास का निर्माण का होगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के जनता लगातार हमें टेलीफोन कर चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया। चुनाव लड़ने की घोषणा करता हूं।

यह भी पढ़े : नमामि गंगे के तहत सफाई जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...