आउटसोर्सिंग प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ जनता श्रमिक संघ का प्रदर्शन, घंटो बाधित रहा काम

धनबादः बाघमारा के बीसीसीएल एरिया 03 अंतर्गत गोविंदपुर न्यू अकाशकीनारी कोलियरी में संचालित एसटीजी डेको आउटसोर्सिंग के खिलाफ जनता श्रमिक संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दरमियान कंपनी का कार्य घंटो तक बाधित रहा। कंपनी के प्रबंधन के मनमानी रवैया और हठधर्मिता के खिलाफ जनता श्रमिक संघ के क्षेत्रीय सचिव शुभम यादव के नेतृत्व में कंपनी के समक्ष प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें- हजारीबाग खासमहल जमीन मामले पर विधायक अंबा प्रसाद की न्यूज 22 स्कोप के साथ खास बातचीत, सुनिए क्या कहा…

शुभम यादव के साथ दर्जनों की संख्या में स्थानीय युवक और जनता श्रमिक संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे। और प्रबंधन की मनमानी रवैया और हठधर्मिता के खिलाफ नारा लगाया। शुभम यादव ने बताया कि जनता श्रमिक संघ छह सूत्री मांग को लेकर प्रबंधन को पत्र लिखा था। लेकिन प्रबंधन की मनमानी रवैया के कारण हमें अनिश्चितकालीन धरना देना पड़ रहा है।

स्थानीय युवकों और रैयतों को नियोजन देने में मनमानी

प्रबंधन स्थानीय युवकों को रोजगार देने और स्थानीय रैयतों को नियोजन देनें में मनमानी रवैया अपनाए हुए है। शुभम यादव ने बताया कि जनता श्रमिक संघ के अनिश्चितकालीन प्रदर्शन से घबरा कर प्रबंधन अब नतमस्तक हो गया है और जनता श्रमिक संघ के दीपक सिन्हा से फोनिक वार्ता कर महामंत्री रागनी सिंह से दस दिनों का समय मांगा है।

ये भी देखें- संविधान दिवस पर लेफ्ट पार्टियों का कार्यक्रम, राजभवन के पास सैकड़ो की संख्या में जुटे लोग

जिसके बाद जनता श्रमिक संघ का प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। अगर डेको प्रबंधक दस डिनो के अंदर अपना वादा पूरा नहीं करता है और रोजगार देने और नियोजन देने में विफल रहता है तो जनता श्रमिक संघ प्रबंधन का चक्का जाम कर देगी। जनता श्रमिक संघ मनमानी रवैया और हठधर्मिता को कभी बर्दास्त नही करेगी।

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...