Jayant Sinha ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में जलवायु परिवर्तन पर आयोजित कार्यक्रम में रखे विचार

Hazaribagh : हम सभी अवगत हैं कि आज भारत समेत पूरे विश्व के लिए जलवायु परिवर्तन एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इस दिशा में दुनिया भर में अनेक कदम उठाये जा रहे हैं।

हजारीबाग के पूर्व सांसद जयंत सिन्हा (Jayant Sinha) ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में 15 जून को वैश्विक जलवायु परिवर्तन के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान विश्व भर के अनेक जलवायु परिवर्तन विशेषज्ञ उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन के संबंध में कई आवश्यक मुद्दों पर विस्तृत संवाद किया गया।

Jayant Sinha : जलवायु परिवर्तन के संबंध में भारत के लक्ष्य होंगे दुनिया के लिए वरदान साबित:जयंत सिन्हा

जयंत सिन्हा जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए अपने सुझावों, कार्यों व रिपोर्टों से लगातार विशेष योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य देशों की तरह भारत भी जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना कर रहा है। इसके लिये हमें ग्रीन इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने की बेहद जरूरत है।

हमें भारत में विदेश से निवेश बढ़ाना होगा ताकि हम पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों का उपयोग कर सकें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार इस दिशा में आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने भारत के लिए जलवायु परिवर्तन के संबंध में जो लक्ष्य रखे हैं, वो दुनिया के लिए आने वाले समय में वरदान साबित होंगे।

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...