नालंदा : आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व राम मंदिर को लेकर चल रहे विवादित बयान पर नालंदा से जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने एक बड़ी बात कह दी है। उन्होंने बिहारशरीफ में साफ कहा कि भगवान राम के नाम पर वोट नहीं मिलता है। क्षेत्र में विकास करने वाले को जनता वोट देती है। अगर राम, सीता के नाम पर ही वोट मिलना शुरू हो गया। तो नेता जनता का विकास क्यों करेगी।
उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इस तरह की हवा वही थी। उन्होंने साफ कहा कि सरकार को काम करना चाहिए। जब जब लोकसभा चुनाव आता है तब तब राम और सीता के नाम पर राजनीति शुरू किया जाता है। हम भी राम को मानते हैं। लेकिन जनता का भी काम करना है। जब तक जनता का काम नहीं करेंगे। तब तक जनता वोट नहीं करेगी। क्योंकि वोट जनता ही करती है। भगवान नहीं।
रजनीश किरण की रिपोर्ट