Saturday, July 12, 2025

Related Posts

रांची में युवा कांग्रेस का ईडी दफ्तर का घेराव, प्रदर्शनकारी हिरासत में

रांची. सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर का घेराव किया। यह घेराव युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज की अगुआई में हो रहा है। इस दौरान हाथों में हथकड़ी पहनकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही हाथ में रखे तख्ते में ईडी और भाजपा की गठजोड़ को दिखाया। वहीं युवा कांग्रेस के ईडी दफ्तर घराव को लेकर कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव भी ईडी दफ्तर पहुंचे। बताया जा रहा है कि ईडी दफ्तर का घेराव कर रहे नेताओं को हिरासत में लिया गया है।