गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ेगी जदयू- नीतीश कुमार

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एलान किया कि जदयू पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ेगी.

इसकी पूरी जानकारी पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह देंगे.

वहीं बढ़ते प्रदूषण पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम लगातार नजर बनाए हुए हैं.

चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा

बता दें कि छोटूभाई वसावा के नेतृत्व वाली भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने सोमवार को अगले महीने

होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए ‘पुराने दोस्त’ जनता दल (यूनाइटेड) के साथ

चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की थी. वसावा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और जेडी (यू)

नेता नीतीश कुमार गुजरात में प्रचार करेंगे. हालांकि छोटूभाई वसावा ने फिलहाल

यह नहीं बताया है कि 1 और 5 दिसंबर को होने वाले 182 सदस्यीय विधानसभा के

चुनाव में जेडी (यू) कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इस बारे में उन्होंने आगे स्पष्टता देने की बात कही है.

बीटीपी और जेडी (यू) पुराने दोस्त

बीटीपी संस्थापक वसावा ने कहा, बीटीपी और जेडी (यू) पुराने दोस्त हैं और इसलिए हमने चुनाव पूर्व गठबंधन में प्रवेश करने का फैसला किया है. हम उनकी मदद करेंगे और वे हमारी मदद करेंगे. बिहार के सीएम नीतीश कुमार चुनाव के लिए गुजरात जाएंगे. चुनाव प्रचार करेंगे. हमारा लक्ष्य बीजेपी शासन को उखाड़ फेंकना है.

चुनाव से पहले छोटूभाई वसावा ने आप से तोड़ लिया गठबंधन

बता दें कि छोटूभाई वसावा ने आप से चुनाव से पहले ही गठबंधन तो तोड़ लिया था. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वो बीजेपी से गठबंधन नहीं करेंगे. गठबंधन तोड़ने का ऐलान करते हुए बीटीपी ने कहा कि श्आपश् के साथ गठबंधन जारी रहने पर उसके संगठन को नुकसान हो सकता था. पार्टी का कहना था था इस गठबंधन से बीटीपी की छवि खराब हो रही थी. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी को तोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा था.

वसावा ने आरोप लगाया कि आप और बीटीपी ने मिलकर जनजातीय क्षेत्र के लिए 14 मुद्दे तय किए थे. लेकिन बोदेली की रैली में आप ने उनकी सहमति के बगैर छह मुद्दों की गारंटी पर बात की. जबकि तय हुआ था कि इन सभी मुद्दों की संयुक्त रूप से घोषणा की जाएगी.

दो चरण में होगा मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होने वाले हैं. पहले चरण में एक दिसंबर को मतदान होंगे तो वहीं दूसरे चरण में पांच को वोटिंग होगी. राज्य की 182 विधानसभा सीटों पर नतीजे आठ दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

रिपोर्ट: प्रणव राज

CM हेमंत के हाथों मसलिया-रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास

Saffrn

Trending News

JSSC CGL Result 2024: 1,844 अभ्यर्थियों को मिली नियुक्ति, लंबी कानूनी...

 झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल 2023 परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। मेरिट सूची में शामिल 1,844 अभ्यर्थियों को नियुक्ति की...

Fuel Shortage in Ranchi: रांची के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल...

 रांची के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीलर्स एसोसिएशन...

RIMS Land Scam: रिम्स जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, पूर्व पार्षद...

रिम्स जमीन घोटाला मामले की एसीबी जांच में पूर्व पार्षद सुधा देवी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने वंशावली प्रमाण पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर...

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता तीन बच्चों की तलाश...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता तीन बच्चों की तलाश में पुलिस जुटी है। हटिया रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में बच्चे दिखाई...

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर फिर महंगा, रांची में 14.2...

 पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। रांची में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये बढ़कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img