JDU का RJD पर बड़ा आरोप, कहा- जमीन लेकर दिए जा रहे हैं चुनाव का टिकट

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) पार्टी ने आज थोड़ी देर पहले पार्टी दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस किया। जदयू पार्टी ने मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि जमीन लेकर लोकसभा चुनाव का टिकट दिए जा रहे हैं। प्रेस कांफ्रेस में प्रदेश प्रवक्ता निहोरा प्रसाद यादव, अरविंद निषाद और अंजुम आरा ने बारी-बारी से आरोप लगाया। rjd

निहोरा प्रसाद यादव ने कहा कि आप सबने सुना होगा कि बिहार में पहले नौकरी देकर जमीन ले गई, अब इस लोकसभा चुनाव में जमीन लेकर टिकट दिए जा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा प्रमाण तेजस्वी यादव की तस्वीर से है। यह कोई नई बात नहीं है। राजनीतिक उनके लिए सेवा का माध्यम नहीं रहा बल्कि धन अर्जन का रास्ता रहा है। निहोरा ने कहा कि पार्टी के द्वारा एक टिकट झंझारपुर में दी गई। जिसमें चर्चाएं हुई कि गुलाब यादव को टिकट दिया गया। गुलाब यादव क्षेत्र में घूमने भी लगे। लेकिन इतनी प्रतियोगिता बढ़नी शुरू हो गई कि गुलाब यादव से बढ़कर डाक बोलने वाला व्यक्ति मिला और उसे व्यक्ति को वीआईपी का टिकट दे दिया गया। rjd

GOAL Logo page 0001 22Scope News

JDU का RJD पर बड़ा आरोप –

पार्टी ने कहा कि क्या तेजस्वी यादव यह बता सकते हैं कि वाल्मीकि नगर में किसे टिकट दी गई है। दीपक यादव कौन हैं। जो भी पैसे देने वाले लोग हैं उनकी तलाश यह लोग करते हैं और पैसे लेकर टिकट देते हैं। दीपक यादव बगहा चीनी मिल के मालिक हैं और उनके कई कारखाने हैं। राजनीति में जो धारा लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने चलाया है तो शायद ही कोई गरीब का बेटा राजनीतिक कर पाएगा। यह उनकी नीति से अब नहीं दिख रहा है। क्योंकि यह साफ हो गया कि जिसके पास पैसा है, जो पैसा देगा वह चुनाव लड़ेगा। राजद के कार्यकर्ता उपेक्षित हैं और गुस्से में है। राजद के लिए काम करने वाले तमाम लोग कह रहे हैं कि राजनीति करना अब बेकार हो रहा है। इसलिए मैं बिहार के लोगों के सामने यह बात रखना चाहता हूं कि राष्ट्रीय दल के लोगों और प्रत्याशियों से सावधान हो जाए। पैसे लेकर टिकट दे रहे हैं। जितने के बाद क्या करेंगे। RJD

वहीं अरविंद निषाद ने कहा कि पार्टी की तरफ से आज विषय को उठाया गया है। राष्ट्रीय जनता दल जिस चीज के लिए कुख्यात हो चुकी है। मुकेश साहनी की वीआईपी से उनका गठबंधन हुआ। राजद ने अपने कोटे से तीन सीटें उनको दी। उसे 3 सीट में एक सीट की घोषणा कल उन्होंने की। जो की झंझारपुर सीट है। उसे सीट पर पहले मीडिया में चर्चा थी कि पूर्व विधायक गुलाब यादव को वीआईपी पार्टी ने उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। गुलाब यादव झंझारपुर में रोड शो भी कर लिए, लेकिन कल जो उम्मीदवार घोषित किए गए, उनके नाम में ही महासेठ है, तो कितने की बोली लगी इस बात का खुलासा वीआईपी को करना होगा। rjd rjd rjd rjdr

दूसरा हमारा सवाल है मोतिहारी और गोपालगंज की सीट है। गोपालगंज की सीट जो सुरक्षित है वहां से कोई अत्यंत पिछड़ा वर्ग का उम्मीदवार हो नहीं सकता है तो एक सीट मोतिहारी की बचती है। उस सीट पर क्या मुकेश वैसे सेठ का इंतजार कर रहे हैं या दूरबीन लेकर के खोज रहे हैं। तीसरा सवाल यह है कि मोतिहारी सीट जो अत्यंत पिछड़ा निषाद मल्लाह बाहुल्य क्षेत्र है और वीआईपी पार्टी और मुकेश साहनी निषादों का नेता होने का खोखला दावा करते हैं, क्या चुनाव में निषाद समाज के व्यक्ति को उम्मीदवार बनाएंगे? क्योंकि सिर्फ कहने से काम नहीं चलेगा कि हम निषादों के नेता है और अति पिछड़ा समाज के नेता है। उनको मोतिहारी सीट से उम्मीदवार बनाने के लिए उस दिशा में आगे बढ़ना पड़ेगा।

यह भी पढ़े : आज जदयू ज्वाइन करेंगी Lovely Anand, चुनाव में…

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Aurangabad की जनता की पसंद कौन, क्यों कहा मोदी के नाम पर जीतते है लेकिन कोई विकास नहीं, इस बार..

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...