पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नए कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा आज यानी गुरुवार को पटना पहुंचेंगे। पटना एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई है। साथ ही जदयू प्रदेश कार्यालय में स्वागत का कार्यक्रम किया जाएगा। बता दें कि दिल्ली में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। जिसमें सांसद संजय कुमार झा को सर्वसम्मति से पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।
यह भी पढ़े : JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लाये गए ये प्रस्ताव, संजय झा बनाए गए कार्यकारी अध्यक्ष
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट