जहानाबाद सर कटी लाश मिलने से इलाके में मची सनसनी

जहानाबाद : जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के इक्किल गांव में उसे समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जब पुलिस के द्वारा नहर किनारे जमीन खोदकर एक लाश बरामद किया गया। बताया जाता है कि बरामद शव इककील गांव के रामस्वरूप मांझी की थी जो ओझा गुनी का काम करता था। जो बीते शुक्रवार से लापता था शव मिलने की जैसे ही सूचना ग्रामीणों को लगी काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर बताया जाता है।

पिछले एक माह पूर्व गांव में एक बच्चे की मौत हुई थी। बच्चे की मौत में मृतक रामस्वरूप मांझी से झाड़-फुक को लेकर विवाद हो गया था और अंधविश्वास को लेकर गांव के कुछ लोगों को नागवार गुजर रहा था। इसी में गांव के कुछ लोगों ने मिलकर धार-धार हथियार से बेरहमी से उसकी हत्या कर दिया। लाश को गांव से पूरब एक नहर के किनारे गड्ढा कर शव को दबा दिया। जब रामस्वरूप मांझी के परिजन काफी खोजबीन के बाद नहीं मिला तो उसके परिवार जनों की अनहोनी की आशंका होने लगी।

इस बात की घटना की सूचना स्थानीय थाने को दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मिट्टी हटाकर सबको कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा इस व्यक्ति की हत्या की गई है। इस सिलसिले में प्राथमिक की दर्ज कर पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि इस घटना को अंजाम देने वाले लोग को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Bokaro Crime: बोकारो में 7 साल के बच्चे से दरिंदगी पर...

Bokaro Crime: बोकारो में सात वर्षीय बच्चे के साथ कथित दरिंदगी की घटना को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कड़ा रुख अपनाया...

Jamshedpur Police Mock Drill: गोलमुरी पुलिस सेंटर में दिखी हाई-टेक तैयारी,...

Jamshedpur Police Mock Drill: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने गोलमुरी पुलिस सेंटर में दंगा-रोधी मॉक ड्रिल (अभ्यास) आयोजित किया। इसका मकसद कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी...

2 संदिग्ध का पाकिस्तानी कनेक्शन! पुलिस ने टेरर एक्ट में किया...

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। जिसका पाकिस्तान के आतंकी संगठनों...