पटना : राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में सोना दुकानदार से बुधवार की रात रेकी कर हथियार बंद अपराधियों ने 10 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था। वहीं भीड़ को तितर-बितर करने के लिए तीन राऊंड हवाई फायरिंग कर मौके से अपराधी फरार हो गए थे। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी वारदात कैद हुई है। जिसमें वाहनों के आवाजाही के बीच अपराधियों ने बाकरगंज के स्वर्ण दुकानदार को रेकी कर नाला रोड स्थित लूट करते और फायरिंग करते दिखे है।
दरअसल, कदमकुआं थाना क्षेत्र के नाला रोड स्थित आवास में स्वर्ण दुकानदार बुधवार की रात लगभग 9.45 बजे घर अपने बेटे अंसुल और एक स्टाफ के साथ जा रहे थे। तभी बाइक से पीछा कर रहने चार से पांच की संख्या में दिखे। अपराधियों ने पिस्टल के बलपर 10 लाख बैग में रखे लूटने लगे, जिसका विरोध स्वर्ण दुकानदार ने किया। जिसके बाद अपराधियों ने पहले दुकानदार के साथ लगभग नौ मिनट तक हाथापाई हुई और फायरिंग कर रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इस बीच एक संदिग्ध स्कॉर्पियो लगातार सीसीटीसी कैमरे की जद में आया है।
फिलहाल दुकानदार के सेल किए हुए 10 लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे जिसका पीछा कर रहे दुकानदार और स्थानीय लोगों के हाथ घटना में शामिल एक अपराधकर्मी लग लगा जिसकी बीच सड़क पर जमकर लोगों ने धुनाई कर दी थी। साथ ही लोगों ने उसे कदमकुआं थाने की पुलिस के हवाले कर दिया था। बहरहाल, सीसीटीवी फुटेज और पकड़ में आए अपराधकर्मी से आगे की पूछताछ के आधार पर फरार अपराधियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। सूत्रों की माने तो अपराधियों का इरादा दुकानदार की हत्या करने का था। जिसमें दुकानदार के बहादुरी से वह बाल-बास बच गया।
यह भी पढ़े : राजधानी में अपराधियों का तांडव, फायरिंग कर आभूषण कारोबारी से की लूट
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


