
Jharia News: नगर निगम चुनाव के नोटिफिकेशन ने वार्ड का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है. झरिया शहर के वार्ड संख्या 36 और 44 में इसको लेकर काफी उबाल है. झरिया प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता आयोजित कर चुनाव आयोग खिलाफ नाराजगी जताई है. प्रेस वार्ता के दौरान प्रत्याशी ने कहा है कि चुनाव आयोग, जिला प्रशासन आदि को पत्र लिखकर नोटिफिकेशन को रद्द करने की मांग की है. गलत तरीके से सर्वे रिपोर्ट बनाकर पेश किया गया है. चुनाव आयुक्त से मांग किया गया की नोटिफिकेशन को अविलंब रद्द किया जाए. बताते हैं कि वार्ड 36 और 44 में ओबीसी 1 को चुनाव लड़ने से वंचित किया गया है. जबकि ओबीसी 2 को अनुमति है.
Jharia News: नोटिफिकेशन वापस नहीं लिया तो किया जाएगा आंदोलन
वक्ताओं ने कहा, क्या ओबीसी वन और ओबीसी 2 के बीच विवाद पैदा किया गया है. जबकि इस वार्ड में साव, हलवाई, मालाकार यानी ओबीसी वन की बहुलता है. विधान सभा व लोक सभा चुनाव में निर्णायक की भूमिका है. जनप्रतिनिधियों को भी इसमें आगे आना चाहिए. चुनाव आयोग जल्द ही नोटिफिकेशन वापस नहीं लिया तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा. विरोध करने वालों में अरुण साव, संजय वर्मा, शिवराज साव, सुनील साव, अरुण गोस्वामी, गणेश गुप्ता उर्फ कल्लू गुप्ता, मंटू राम, नरेश साव सहित अन्य लोग मौजूद थे.
Birth and death certificates are available online:Digital System से दलालों से छुटकारा
Highlights




