Jharia News: झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर में शुक्रवार को एक कचरा गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. घना धुआं और लपटें उठते देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए. कई दुकानदारों ने एहतियातन अपने-अपने दुकानों से सामान हटाना शुरू कर दिया, ताकि किसी तरह के नुकसान से बचा जा सके.
Jharia News: मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई. फायर ब्रिगेड कर्मियों के अनुसार आग काफी बड़ी है. इसलिए बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है. मौके पर झरिया थाना की टीम भी पहुंची और हालात पर नजर बनाए रखी. स्थानीय लोगों की भीड़ लगातार मौके पर जमा रही, हालांकि पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की.
IND vs SA 3rd ODI: मैच से पहले जानें Vizag के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट
Jharia News: कचरा गोदाम के मालिक ने दी घटने की पूरी जानकारी
कचरा गोदाम के मालिक दीपक साहू ने बताया कि घटना के समय वे मंदिर गए हुए थे. तभी उनके स्टाफ ने फोन कर गोदाम में आग लगने की सूचना दी. जब वे मौके पर पहुंचे तो पूरा गोदाम धधक रहा था. आग की लपटें देख वे भी चौंक गए. उन्होंने बताया कि इस आगजनी में करीब 70 से 80 लाख रुपये का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.
Highlights

