झारखंड आंदोलनकारियों की मांग- स्थापना दिवस से पहले हो पेंशन भुगतान

धनबाद : झारखंड आंदोलनकारियों को तीन माह से पेंशन नहीं मिली है.

झारखंड आंदोलनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जगत महतो के नेतृत्व

में शुक्रवार को धनबाद उपायुक्त से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे, लेकिन उनकी उपायुक्त से मुलाकात नहीं हो सकी.

मीडिया के माध्यम से अपील करते हुए जगत महतो ने झारखंड सरकार

से स्थापना दिवस से पहले पेंशन भुगतान करने की मांग की है.

आपको बता दें कि बीते 3 महीने से झारखंड आंदोलनकारी को झारखंड सरकार की

ओर से जो पेंशन दिया जा रहा है वह बंद है.

इस 3 महीने के दरमियान दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहार भी थे,

जिस कारण पेंशन धारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

स्थापना दिवस से पहले हो पेंशन भुगतान: 

आज जगत महतो के नेतृत्व में पेंशनधारियों का एक प्रतिनिधिमंडल धनबाद उपायुक्त

से मिलने पहुंचा, लेकिन धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी.

जगत महतो ने मीडिया के माध्यम से झारखंड सरकार से मांग की कि 3 महीने से पेंशन

नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई है.

सरकार इसे ध्यान में रखते हुए स्थापना दिवस से पूर्व उनका पेंशन भुगतान करें.

साथ ही साथ उन्होंने मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन के द्वारा आंदोलनकारियों

से कागजात की मांग पर भी रोक लगाने की मांग की है.

उन्होंने कहा जिला प्रशासन के द्वारा फिर से झारखंड आंदोलनकारियों के कागजात की मांग की जा रही है,

लेकिन बहुत ऐसे आंदोलनकारी हैं जिन्होंने अपना कागज पूर्व में ही जमा कर दिया है.

फिर भी जिला प्रशासन के कागजात मांग के कारण चास मंडल कारा भी आंदोलनकारी पहुंचे थे,

लेकिन मंडल कारा अधीक्षक के द्वारा मिलने से मना कर दिया गया.

उन्होंने झारखंड सरकार से कारा अधीक्षक पर भी कार्रवाई की मांग की है.

उन्होंने कहा है कि सभी आंदोलनकारी अपना कार्य पहले ही जमा कर चुके हैं.

आंदोलनकारियों को इस तरह से सरकार के द्वारा परेशान नहीं किया जाए.

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में लगभग 10,000 आंदोलनकारी को पेंशन मिल रहा है.

कोयलांचल में भी 500 पेंशनधारी है, जिन्हें अलग-अलग कैटेगरी के माध्यम से पेंशन दिया जाता है.

सभी को एक केटेगरी में लाया जाए और सभी का एक कैटेगरी में भुगतान स्थापना दिवस से पहले किया जाए.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...

Ranchi Municipal Corporation: 51 दिन से ठप होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस...

 झारखंड के नगर निकायों में 21 अगस्त से होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस की कई सेवाएं ठप हैं। रांची नगर निगम में अब तक 65...

JSSC CGL Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी...

JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID ने मुख्य आरोपियों में शामिल सुरेश राय को गिरफ्तार किया है। बोकारो स्थित घर पर 30 से...