Jharkhand Bar Council Election: झारखंड बार काउंसिल चुनाव 15 मार्च तक, सुप्रीम कोर्ट ने दी पांच चरणों में मतदान की अनुमति

Ranchi: झारखंड बार काउंसिल चुनाव (Jharkhand Bar Council Election) को लेकर लंबे समय से चल रही प्रतीक्षा अब समाप्ति की ओर है। सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल चुनाव की अनुमति दे दी है। इसके तहत देशभर में बार काउंसिल चुनाव पांच चरणों में संपन्न होंगे और पूरा चुनाव कार्यक्रम 15 मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

पहला चरण 31 जनवरी तक, झारखंड तीसरे चरण मेंः

जारी निर्देशों के अनुसार पहला चरण 31 जनवरी 2026 तक पूरा किया जाएगा, जिसमें कई राज्यों के बार काउंसिल चुनाव शामिल रहेंगे। झारखंड बार काउंसिल का चुनाव तीसरे चरण में आयोजित किया जाएगा। तीसरे चरण की विस्तृत समय-सारणी और अधिसूचना जल्द जारी होने की संभावना है। सुप्रीम कोर्ट की इस अनुमति के बाद संबंधित राज्यों में चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय चुनाव प्राधिकारी और राज्य बार काउंसिल्स अधिसूचना, नामांकन और मतदान की रूपरेखा को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।

लंबे इंतजार के बाद मिली राहतः

कई राज्यों में बार काउंसिल की नई समिति के गठन में देरी से अधिवक्ताओं को नीतिगत और प्रशासनिक असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अब चुनावी प्रक्रिया में तेजी आएगी और नई समितियों का गठन समय पर हो सकेगा। बार काउंसिल चुनाव अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, कल्याणकारी योजनाओं के संचालन, अनुशासनात्मक मामलों के समाधान और विधिक पेशे की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इसलिए अधिवक्ताओं में इस घोषणा के बाद उत्साह देखा जा रहा है।

अधिसूचना जल्द, तैयारियां अंतिम चरण मेंः

अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया, प्रत्याशियों की सूची, मतदान कार्यक्रम और मतगणना की तिथियां घोषित की जाएंगी। झारखंड में अधिवक्ता समुदाय चुनाव प्रक्रिया को लेकर पहले से ही सक्रिय है और उम्मीदवारों की संभावित सूची को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय देशभर के वकीलों के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जो लंबे समय से चुनाव प्रक्रिया के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img