मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में कल होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

झारखंड कैबिनेट

रांची. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में कल झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें मंत्रिमंडल के मंत्री भी शामिल होंगे। इसमें कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर फैसला लिया जा सकता है।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद की बैठक गुरुवार को अपराह्न 4:00 बजे अथवा विधान सभा की बैठक के तुरंत बाद, जो भी बाद में हो, से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक

इससे पहले 23 फरवरी को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें 29 एजेंडों पर मुहर लगी थी। इसमें प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट के स्थान पर 125 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली देना भी शामिल था।

Share with family and friends: