Jharkhand Central University Uproar : बीएड छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप पर दो गुटों में बंटे छात्र, एक आरोपी सस्पेंड

रांची: Jharkhand Central University Uproar – झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी (सीयूजे), ब्रांबे में बीएड की एक छात्रा द्वारा छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाए जाने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। पीड़ित छात्रा ने ईमेल के जरिए यूनिवर्सिटी प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर कांके थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

घटना को लेकर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को छात्र दो गुटों में बंट गए। एक गुट ने छात्रा के समर्थन में प्रदर्शन किया, तो दूसरा गुट आरोपित छात्रों के पक्ष में खड़ा नजर आया। इस बीच, सीयूजे प्रशासन ने एक छात्र को सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच के लिए गठित समिति में दो और महिला सदस्यों को शामिल करते हुए इसे 6 सदस्यीय बना दिया है।

Best GPS in Jharkhand

Jharkhand Central University Uproar :

छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, विवि प्रशासन ने गुरुवार रात आरोपी छात्र को सस्पेंड किया। वहीं, आरोपियों का पक्ष लेने वाले छात्रों का कहना है कि घटना के समय सभी आरोपी क्लास में मौजूद थे और प्रशासन ने बिना जांच के कार्रवाई की है।

इस मामले को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में पूरे दिन हंगामे और धरना-प्रदर्शन का माहौल रहा। देर शाम डीएसपी अमर पांडेय ने प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात कर बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read : Jharkhand Central University Uproar – सीयूजे की छात्रा के साथ छेड़खानी के बाद छात्रों में उबाल

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img