झारखंड चेंबर ने रांची मास्टर प्लान-2037 में संशोधन के लिए कार्रवाई की मांग की

रांची: झारखंड चेंबर ने रांची मास्टर प्लान-2037 में संशोधन को लेकर दिए गए आवेदन पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

चेंबर के अध्यक्ष परेश गट्टानी ने इस संबंध में नगर विकास एवं आवास मंत्री हफीजुल हसन को पत्र लिखा है।

पत्र में कहा गया है कि रांची मास्टर प्लान 2037 में संशोधन के लिए भूमि मालिक लगातार अपनी समस्याएं बता रहे हैं और भूमि उपयोग में सुधार के लिए आपत्तियां तथा सुझाव दे रहे हैं।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि इन संशोधनों के बिना भूमि मालिक अपनी भूमि का प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए संशोधन की आवश्यकता है।

झारखंड चेंबर द्वारा इस मामले में लगातार पत्राचार किया जा रहा है, लेकिन कुछ कारणों से अब तक उचित कार्रवाई नहीं हो सकी है।

गट्टानी ने पत्र में जानकारी दी है कि रांची नगर निगम ने भूमि उपयोग में सुझाए गए सभी बदलावों को नगर विकास विभाग को भेज दिया है।

वर्तमान में यह संचिका विभाग में अनुमोदन और आगे की कार्रवाई के लिए लंबित है।

चेंबर ने रांची मास्टर प्लान 2037 में संशोधन के लिए यथाशीघ्र कार्रवाई करने के लिए उचित दिशानिर्देश देने का अनुरोध किया है।

Saffrn

Trending News

Vishnugarh नाबालिग के साथ दरिंदगी पर पुलिस का एक्शन तेज,6 संदिग्धों...

Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग (Vishnugarh) में बीते दिनों एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी क्रूरता से हत्या कर दी गई थी जिसके...

बिहार बन रहा वाइल्डलाइफ टूरिज्म हब, बाघ, डॉल्फिन, सफारी व पक्षी...

पटना : बिहार के टाइगर रिजर्व, डॉल्फिन अभ्यारण्य, वन्यजीव अभ्यारण्य और सफारी अब इको टूरिज्म के प्रमुख केंद्र बनते जा रहे हैं। राज्य के...

मुख्यमंत्री ने वाल्मी परिसर पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वाल्मी (जल एवं भूमि प्रबंधन मध्यान) परिसर, पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का निरीक्षण...

Vishnugarh कांड के विरोध में सरिया में उबाल, व्यवसायी संघ ने...

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के Vishnugarh में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की दर्दनाक घटना के विरोध में सरिया में लोगों का गुस्सा...

SP के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, ज्वेलर्स चोरी कांड में 4...

सिवान : सिवान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुठनी थाना क्षेत्र के धनौती बाजार स्थित आयुष ज्वेलर्स चोरी कांड का पुलिस...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img