फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स ड्राइवरों के पक्ष में खड़ा

रांची. केंद्र सरकार द्वारा लाये जा रहे हिट एंड रन के नये कानून को लेकर फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स ड्राइवरों के पक्ष में खड़ा हो गया है. इस संबंध में चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने फेडरेशन का रुख स्पष्ट कर दिया है.

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने नये हिट एंड रन कानून के विरोध में आंदोलन करने की बात कही है, जिसका चेंबर ने समर्थन किया है. चेंबर ने वार्ता के लिए आश्वस्त करते हुए ड्राइवरों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.

नये कानून में 10 लाख रुपये जुर्माना, 7 साल की सजा के प्रावधान को लेकर राज्य के ट्रांसपोर्टरों और कारोबारियों में भी नाराजगी देखी जा रही है. कई राज्यों में ट्रक ड्राइवरों और ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स द्वारा चक्का जाम का निर्णय लिया जा रहा है.

ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स और कारोबारियों में नाराजगी पहली अप्रैल से लागू होने वाले प्रावधान के विरोध में ड्राइवरों द्वारा नौकरी छोड़ने और कारोबारी घाटा को लेकर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स और कारोबारियों में भी नाराजगी है.

ट्रांसपोर्टरों की परेशानी यह है कि इस कानून के कारण ड्राइवर काम छोड़ रहे हैं. इसका व्यापक हित आम आदमी से भी जुड़ा है. इससे एक्सीडेंट के मामलों में उन्हें भी उतनी ही कड़ी धाराओं का सामना करना पड़ेगा.

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...

H1N1 Alert: स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच ICMR ने...

देश में H1N1 के बढ़ते मामलों के बीच ICMR ने कहा कि कोई नया स्ट्रेन नहीं मिला है। दिल्ली में अब तक 1,777 H1N1...