रांचीः झारखंड सीआईडी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईडी ने क्रिप्टोकरंसी के माध्यम से साइबर ठगी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम जीवन गोपीनाथ गलधर बताया जा रहा है, जो कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद का है रहने वाला है।
सीआईडी ने आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था। आरोपी को ताइवान से भारत लौटने पर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। सीआईडी ने इसके पास से बैंक ऑफ़ ताइवान के चार एटीएम बरामद किया है। इसके साथ ही साथ नगद 48000 और 3500 ताइवान डॉलर बरामद किया गया है।
95 लाख रुपए की साइबर ठगी का था आरोपी
जानकारी के अनुसार गोपीनाथ गलधर पर 95 लाख रुपए की साइबर ठगी का आरोप था। जिसके बाद से ही सीआईडी गोपीनाथ की तलाश कर रही थी। इसके साथ ही ठगी के 67 लाख रुपए को बैंक में फ्रिज कराया गया है। इस मामले में पहले ही प्रतीक संतोष रावत और अभिषेक तुपे को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गिरफ्तार किया जा चुका है।


