झारखंड अंडर-19 क्रिकेट में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री से विवाद, पश्चिम सिंहभूम टीम में बंगाल के खिलाड़ियों को शामिल करने पर नियमों और उम्र पर सवाल।
Jharkhand Cricket Controversy रांची: झारखंड क्रिकेट में एक बार फिर ‘बाहरी’ खिलाड़ियों की एंट्री को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अंडर-19 अंतर जिला प्रतियोगिता में पश्चिम सिंहभूम टीम द्वारा बंगाल क्रिकेट लीग में खेल चुके खिलाड़ियों को शामिल किए जाने से चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
Jharkhand Cricket Controversy:अंडर-19 टीम में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री से विवाद
पश्चिम सिंहभूम जिला टीम में परमजीत सिंह और सचिन दुबे जैसे 26 वर्षीय खिलाड़ियों को अंडर-19 प्रतियोगिता में उतारा गया है। दोनों खिलाड़ी पिछले पांच वर्षों से पश्चिम बंगाल लीग और विश्वविद्यालय स्तर पर सक्रिय रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें झारखंड की अंडर-19 प्रतियोगिता में मौका दिया गया।
इतना ही नहीं, सचिन दुबे को जेएससीए की अंडर-19 जोनल टीम में भी शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई है, जिससे विवाद और गहरा गया है।
Key Highlights
झारखंड U-19 क्रिकेट में बाहरी खिलाड़ियों को शामिल करने पर विवाद
पश्चिम सिंहभूम टीम में बंगाल के खिलाड़ियों को मौका
उम्र में गड़बड़ी के आरोप, दस्तावेजों पर सवाल
सचिन दुबे को JSCA जोनल टीम में भी शामिल किया गया
क्रिकेट संघ की चुप्पी, जांच की मांग तेज
Jharkhand Cricket Controversy:उम्र में गड़बड़ी के आरोप, दस्तावेजों पर सवाल
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा विवाद खिलाड़ियों की उम्र को लेकर सामने आया है। परमजीत सिंह, जो पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के निवासी बताए जा रहे हैं, उनके प्रमाण-पत्रों में जन्मतिथि 23 अगस्त 2000 दर्ज है।
हालांकि, झारखंड में प्रस्तुत दस्तावेजों में उनकी जन्मतिथि 6 अक्टूबर 2008 दिखाई गई है। इस अंतर ने उम्र में हेरफेर की आशंका को जन्म दिया है, जो अंडर-19 प्रतियोगिता के नियमों का सीधा उल्लंघन माना जा रहा है।
Jharkhand Cricket Controversy:क्रिकेट संघ की चुप्पी, जवाब का इंतजार
इस मामले में पश्चिम सिंहभूम क्रिकेट संघ के सचिव असीम सिंह से पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
वहीं, क्रिकेट जानकारों का कहना है कि कई राज्यों में अधिकतम दो प्रोफेशनल खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति होती है, लेकिन यहां नियमों के पालन और खिलाड़ियों की पात्रता पर स्पष्टता नहीं है। अब यह देखना होगा कि झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
Highlights







