झारखंड की साइबर पुलिस ने तेलंगाना  से साइबर ठग को पकड़ा 

रांची: साइबर अपराध थाने की पुलिस ने 1.40 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में एक अभियुक्त मकिरेड्डी सुजीत  कुमार को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है।

ठग तेलंगाना के हैदराबाद जिले के भाग्यनगर कॉलोनी का रहने वाला है। साइबर पुलिस ने उसके पास से मोबाइल-सिमकार्ड, बैंक खाता खोलने के लिए उपयोग में लाने के लिए बनाया गया रेंटल एग्रीमेंट, उद्योग रजिस्ट्रेशन, आधार व पैन कार्ड और ठगी में प्रयुक्त वाट्सएप चैट बरामद किया है। ठगी की एफआईआर साइबर अपराध थाने में 19 मई को रांची के व्यवसायी गुरविंदर सिंह ने दर्ज कराई थी।

प्राथमिकी के अनुसार गुरविंदर सिंह सोशल मीडिया पर रील्स देख रहे थे। इसी बीच, एक लिंक दिखा जिसमें ट्रेडिंग के माध्यम से मुनाफे कमाने की बात लिखी हुई थी।

लिंक पर क्लिक करने पर एप अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट डाउनलोड हुआ। कंपनी की ओर से वाट्सएप पर संपर्क कर बैंक अकाउंट में पैसा डालकर निवेश करने का लालच देते थे। इसी तरह से उनके खाते से 1.40 करोड़ ठगों ने निकाल लिया। लेकिन साइबर पुलिस ने खाता सीज कर पीड़ित को 20.62 लाख लौटा दिया है।

 

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...