समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की योजना बनाते हुए अवैध सामान के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आगामी नौ मार्च को सुबह 11:38 बजे नगर थानान्तर्गत बहादुरपुर वार्ड संख्या-26 स्थित बाबुल इंटरप्राईजेज में तीन अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा आग्नेयास्त्र का भय दिखाकर, लैपटॉप, कागजात, नगद 4,41,000 रुपया कर्मी लूट की घटना कारित की गई थी। जिस संबंध में अंकित कुमार नगर थाना समस्तीपुर के लिखित आवेदन के आधार पर नगर थाना कांड में कई धराओं के साथ मामला दर्ज किया गया था।

SP के के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर-1 के नेतृत्व में गठित विशेष टीम तैयार की गई

पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर-1 संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित विशेष टीम तैयार की गई। घटना के बाद अपराधकर्मियों के पलायन की दिशा व घटना के दौरान उपस्थित ग्राहक एवं प्रतिष्ठान के बाहर के लोगों से पूछताछ से जानकारी मिली। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के संग्रह से घटना में शामिल तीनों लूटेरो के संबंध में रेलवे स्टेडियम फील्ड में होने का सूचना प्राप्त हुआ।

Sam Police 1 22Scope News

पुलिस ने छापेमारी करते हुए 3 अपराधी के साथ 2 पिस्तौल व 4 जिंदा कारतूस किया बरामद

सूचना के सत्यापन के क्रम में 30 अप्रैल को समय 23:30 बजे रेलवे स्टेडियम फील्ड में छापेमारी कर लूट की घटना में घटनास्थल पर मौजूद तीन अपराधकर्मी को दो पिस्तौल और चार जिंदा गोली घटना कारित करने का योजना बनाते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में नगर थाना में कई घारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात जितेंद्र कुमार बहादुरपुर वार्ड संख्या-26 स्थित बाबुल इन्टरप्राईजेज में लूट की घटना में में शामिल होने की बात स्वीकार किया गया। पूर्व में भी ये जेल गये है। जेल से छूटने के बाद असमाजिक तत्त्वों एवं जमीन कब्जा करने वालों के साथ मिलकर जमीन कब्जा कराने का काम कर जीवन यापन करते है। नीरज इनका चचेरा भाई लगता है, जो स्वंय एवं अरुण शर्राफ के साथ मिलकर जमीन का करोबार करता है।

लूट की घटना से 20-25 दिन पहले नीरज कुमार इनको कॉल कर कुछ लड़का के साथ संध्या होटल जीवछ पेट्रोल पंप के पास इनको बुलाया

लूट की घटना से 20-25 दिन पहले नीरज कुमार इनको कॉल कर कुछ लड़का के साथ संध्या होटल जीवछ पेट्रोल पंप के पास इनको बुलाया और जमीन दिखाते हुए कब्जा करने की बात बोले। वहाँ पर नीरज एवं जमीन मालिक राहुल कुमार मौजूद था। राहुल एवं नीरज बोला कि इसी जमीन पर रहकर काम कराना है। थोड़ी देर बाद दीपक मोदी वगैरह भी आए और काम रोकने के लिए बोले तथा पुलिस को सूचना दे दिए। सूचना पर पुलिस आई तो हमलोग चले गए। जिसके बाद नीरज इनको बोला कि एक अनुसूचित जाति/जनजाति के मजदूर खोजो, जो दीपक मोदी पर केस करे उसी केस में दीपक मोदी को जेल भेजकर आसानी से जमीन पर कब्जा किया जा सके।

Sam Police 22Scope News

लूट की घटना में दीपक, पारस व गोलू का नाम दिलवा दिए हैं

लूट की घटना कारित करने बाद नीरज से भेंट हुआ तो बताया कि उस लूट की घटना में दीपक मोदी, पारस जैन व गोलू मोदी का नाम दिलवा दिए हैं। जब पुलिस उनलोगों का जेल भेजेगी, तब उक्त जमीन पर कब्जा किया जाएगा। अभिषेक कुमार उर्फ हनी यादव नया घटना कारित करने के लिए रेलवे स्टेडियम फील्ड में बुलाया था। जहां पर मो. दानिश उर्फ दानिया आजाद, शुभम कुमार भी एकत्रित हुए थे। लेकिन पुलिस आ गई और हमतीनों पकड़े गए और अभिषेक कुमार उर्फ हनी यादव भाग गया।

यह भी पढ़े : यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव व चेन पुलिंग करने वाले सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

आलोक कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...