Jharkhand Election Result: चतरा से जनार्दन पासवान ने जीता चुनाव, राजद उम्मीदवार को इतने वोटों से हराया

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं चतरा विधानसभा सीट पर परिणाम आ गया है। यहां से एलजेपी उम्मीदवार जनार्दन पासवान ने राजद उम्मीदवार रश्मि प्रकाश को 18401 वोटों से हरा दिया है।

Jharkhand Election Result: चतरा विधानसभा सीट

चतरा विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। यहां 61 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। इस बार एनडीए की ओर से एलजेपी उम्मीदवार जनार्दन पासवान और इंडिया ब्लॉक की ओर से राजद उम्मीदवार रश्मि प्रकाश के बीच मुख्य मुकाबला हुआ। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर राजद के सत्यानंद भोक्ता ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार जनार्दन पासवान को हराया था।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...