Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट पर…
Jharkhand Election Result: जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट
जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। इस सीट पर इस बार एनडीए की ओर से जदयू उम्मीदवार सरयू राय और इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार मंत्री बन्ना गुप्ता के बीच मुख्य रूप मुकाबला हो रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से बन्ना गुप्ता ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र नाथ सिंह को हराया था। हालांकि इस बार इस सीट पर सरयू राय को एनडीए की ओर जदयू से टिकट दिया गया है।
बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।
Highlights