Breaking : पेन ड्राइव ने खोली पोल, पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा…

Breaking 

Desk : बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल (सेक्युलर) के नेता और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में कर्नाटक की एक विशेष अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश संतोष गजानन भट्ट ने सुनाया, जिसने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है।

Breaking : महिला ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप

पूरा मामला 48 वर्षीय महिला से जुड़ा है, जो हासन जिले में रेवन्ना के पारिवारिक गन्निकाडा फार्महाउस पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 2021 में रेवन्ना ने बेंगलुरु स्थित अपने घर और फार्महाउस पर दो बार उसके साथ जबरन संबंध बनाए। आरोपी ने इस कृत्य का वीडियो भी मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और पीड़िता को डराने-धमकाने के लिए उस वीडियो का सहारा लिया।

Breaking : महिला ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप
Breaking : महिला ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप

Breaking : अश्लील विडियो हुआ था लीक

भय के कारण महिला लंबे समय तक चुप रही, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जब एक पेन ड्राइव में रेवन्ना से जुड़े अश्लील वीडियो लीक हुए, तो मामला सामने आया और देशभर में चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद रेवन्ना पर चार एफआईआर दर्ज हुईं। विशेष सरकारी वकील अशोक नायक के मुताबिक, अभियोजन पक्ष ने 26 गवाहों की गवाही कराई और 180 अहम दस्तावेज कोर्ट में पेश किए।

ट98 22Scope News

पीड़िता की सशक्त गवाही, वीडियो फुटेज, तकनीकी सबूत और मेडिकल रिपोर्ट ने मामले को बेहद मजबूत बनाया। SIT ने सितंबर 2024 में 1,632 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया, जिसमें 113 गवाहों के बयान शामिल थे। 31 मई 2024 को जर्मनी से लौटते समय रेवन्ना को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। चुनावी हार के बाद जेडीएस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Jamshedpur : बॉयफ्रेंड के साथ हुआ झगड़ा, नदी में कूदी युवती, तलाश में जुटी प्रशासन… 

Garhwa : “इस्लाम कबूलो वरना जेल जाओ”-मुखिया पर मजदूर परिवार को धमकाने का आरोप 

Bokaro में लव जिहाद! तीन बार रचाई शादी, चौथी बार पकड़ा गया… 

Hazaribagh : मालवाहक वाहन की चपेट में आकर शिक्षक की दर्दनाक मौत, स्कूल से… 

Hazaribagh Breaking : खेत जोतते पलटा ट्रैक्टर, दबकर चालक की दर्दनाक मौत,गांव में मातम 

Ranchi : अरगोड़ा के निजी अस्पताल में नवजात की संदिग्ध मौत, डीसी ने दिये जांच के आदेश 

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...