Jharkhand Election Result: लातेहार में मामूली अंतर से प्रकाश राम ने जीता चुनाव

289
Jharkhand Election Result
Jharkhand Election Result: लातेहार
Advertisment

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं लातेहार विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम सामने आ गया है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार प्रकाश राम ने जेएमएम उम्मीदवार वैद्यनाथ राम को 434 वोटों के मामूली अंतर से चुनाव हरा दिया है। प्रकाश राम को 98062 वोट मिले हैं, जबकि वैद्यनाथ राम को 97628 वोट मिले हैं।

Advertisment

Jharkhand Election Result: लातेहार विधानसभा सीट

लातेहार विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार प्रकाश राम और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार वैद्यनाथ राम के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जेएमएम से बैद्यनाथ राम ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार प्रकाश राम को हराया था। इस बार इस सीट से एक बार फिर वैद्यनाथ राम और प्रकाश राम आमने-सामने हैं।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Advertisement