Jharkhand Fuel Crisis: कई जिलों में Petrol-Diesel पर Limit, 1000-3000 रुपये तक ही मिल रहा तेल

 झारखंड के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल पर सीमा तय, कार में 1000-3000 रुपये और बाइक में 200 रुपये तक ही ईंधन मिल रहा।


Jharkhand Fuel Crisis रांची: झारखंड के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल की सीमित आपूर्ति से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई पेट्रोल पंपों पर एक बार में कार में 1000 से 3000 रुपये तक ही पेट्रोल दिया जा रहा है, जबकि दोपहिया वाहनों में 200 रुपये तक की सीमा तय कर दी गई है। हालांकि तेल कंपनियां सामान्य आपूर्ति का दावा कर रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है।

Jharkhand Fuel Crisis: अलग-अलग पंपों पर अलग लिमिट, कई जगह स्टॉक खत्म

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तिवारी बेचर पेट्रोल पंप पर कार में 3000 रुपये तक ही पेट्रोल दिया जा रहा है। वहीं गोलमुरी के टुइलाडुंगरी स्थित विजय ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप पर भी अधिक मात्रा में तेल देने पर रोक लगा दी गई है। छोटा गोविंदपुर के खखरीपाड़ा स्थित भारत पेट्रोलियम के पंप पर कार में 1000 रुपये और बाइक में 200 रुपये तक ही पेट्रोल देने का नोटिस लगाया गया है। टाटा-रांची मार्ग (एनएच-33) पर कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन पूरी तरह खत्म होने की स्थिति भी सामने आई है।


Key Highlights

  • कई जिलों में पेट्रोल-डीजल पर 1000-3000 रुपये की सीमा

  • दोपहिया में 200 रुपये तक ही पेट्रोल मिल रहा

  • कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन स्टॉक खत्म

  • जमाखोरी रोकने के लिए लगाया गया प्रतिबंध

  • कंपनियों ने क्रेडिट सुविधा बंद की, पंप संचालक परेशान


Jharkhand Fuel Crisis: जमाखोरी रोकने के लिए लगाया गया प्रतिबंध

पंप संचालकों का कहना है कि जमाखोरी रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। उनके मुताबिक तेल कंपनियों की ओर से मौखिक निर्देश दिए गए हैं कि एक बार में सीमित मात्रा में ही पेट्रोल और डीजल दिया जाए। कई जगहों पर डीजल के लिए भी 2000 रुपये तक की सीमा तय की गई है, जिससे ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर भी असर पड़ रहा है।

Jharkhand Fuel Crisis: कंपनियों का दावा: सामान्य आपूर्ति, लेकिन फंड की समस्या

झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार के अनुसार तेल कंपनियां औसत बिक्री के आधार पर आपूर्ति कर रही हैं और किसी तरह की कमी नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि कंपनियों ने क्रेडिट सुविधा बंद कर दी है, जिससे कई पंप संचालक फंड की कमी से जूझ रहे हैं और समय पर ऑर्डर नहीं कर पा रहे हैं। यही कारण है कि कुछ पंपों पर ईंधन आउट ऑफ स्टॉक हो रहा है।

फिलहाल राजधानी रांची में स्थिति सामान्य बताई जा रही है और यहां जरूरत के अनुसार पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है।

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...