विकास विरोधी है झारखंड सरकार, मानव श्रृंखला बनाकर बीजेपी ने किया प्रहार

जामताड़ा : भ्रष्टाचार के विरुद्ध बीजेपी ने सरकार के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बीरेंद्र मंडल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने समाज कल्याण कार्यालय से एक रैली निकाली जो बाजार होते हुए सदर ब्लॉक पहुंची, जहां मानव श्रृंखला बनाया गया। विरोध प्रदर्शन में महिला मोर्चा ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीरेंद्र मंडल ने कहा कि जिले के सभी प्रखंड कार्यालय के समक्ष मानव श्रृंखला बनाकर झारखंड सरकार के विकास विरोधी, तुष्टीकरण, भ्रष्ट व्यवस्था, महिला अत्याचार,बालक एवं बालिका विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज, बेरोजगारी जैसे जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया जारहा है। राज्य में खुलेआम भ्रष्टाचार फैला हुआ है। सरकार भी इसमें शामिल है। ट्रांसफर पोस्टिंग के लिये सरकारी दफ्तरों में एजेंट रखा हुआ है। इन एजेंटो के माध्यम से ट्रांसफर पोस्टिंग किया जाता है। जनता परेशान है। इसलिये सरकार को धरना प्रदर्शन और मानव श्रृंखला बनाकर चेतावनी दे रहे हैं। जनताहित को देखते हुए सरकार विकास करें अन्यथा सड़क से लेकर सदन तक विरोध किया जाएगा।

रिपोर्ट : निशिकान्त मिस्त्री

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...