झारखंड हाईकोर्ट ने अधिवक्ता गोपी कृष्णा की  हत्या मामले में स्वत संज्ञान लिया

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपी कृष्णा की चाकू से हत्या मामले में स्वतः संज्ञान लिया। कोर्ट के निर्देश पर डीजीपी अनुराग गुप्ता, रांची एसएसपी चंदन सिन्हा और एसआईटी के नेतृत्वकर्ता कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए अदालत के समक्ष पेश हुए।

पुलिस अधिकारियों ने अदालत को सूचित किया कि इस मामले में दो मुख्य अभियुक्तों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें जेल भेजा गया है। एसआईटी इस केस की जांच कर रही है। अधिवक्ता के परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाएगी और विक्टिम कंपनसेशन योजना के तहत उन्हें आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। डीजीपी द्वारा दी गई जानकारी से कोर्ट संतुष्ट होकर मामले की अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद तय की गई है।

इस बीच, रांची अधिवक्ता की हत्या में गिरफ्तार संदीप कालिंदी की निशानदेही पर पुलिस ने सोमवार को एक कट्टा बरामद किया। पूछताछ में संदीप ने मुड़ला पहाड़ पर कट्टा छिपाकर रखने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने मुड़ला पहाड़ जाकर कट्टा बरामद किया। हत्या के मामले में रौशन मुंडा, संदीप मुंडा और संदीप कालिंदी को गिरफ्तार किया गया है।

Saffrn

Trending News

हैदराबाद की छात्राओं ने क्रॉसवर्ड चैंपियनशिप के पहले ऑनलाइन राउंड में...

पटना : हैदराबाद स्थित भारतीय विद्या भवन पब्लिक स्कूल विद्याश्रम की अंजलि नंदूरी और आराध्या रंजीत ने रविवार को राष्ट्रीय अंतर-विद्यालय CCCC क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड...

बिहार में नई सरकार की गठन को लेकर हलचल तेज, 15...

पटना : बिहार में नई सरकार की गठन को लेकर राजधानी पटना में हलचल तेज हो गई है। 15 अप्रैल को नई सरकार का...

गिरीडीह में Mutton को लेकर हुआ बवाल, वर-कन्या पक्ष के बीच...

Giridih: झारखंड में शादियों का सीजन शुरु हो चुका है। शादी के कार्यक्रम से अलग-अलग तरह के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला...

Jharnet Profile Update: रांची पुलिस कर्मियों के लिए सख्त आदेश, 24...

 रांची में पुलिस कर्मियों को 24 घंटे में Jharnet प्रोफाइल अपडेट करने का आदेश, नहीं तो मार्च 2026 से वेतन और भत्ते पर रोक...

Encroachment Action: रांची नगर निगम सख्त, Gift Deed जमीन पर कब्जा...

 रांची नगर निगम ने गिफ्ट डीड जमीन पर अतिक्रमण करने वाले बिल्डरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है। दोषी पाए जाने पर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img