सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड टीम ने जीत के साथ की शुरुआत, नोएल टोपनो ने लगाई गोल की हैट्रिक

रांची : सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप – विश्व खेल दिवस पर झारखंड की टीम ने जीत के साथ शुरुआत की.

दादरा & नागर हवेली और दमन को झारखंड ने 7-2 से हरा दिया.

12वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप आज से भोपाल में शुरुआत हो गई है.

पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड ने आज

अपने पहले मैच में दादरा & नगर हवेली और दामन द्वीप हॉकी टीम को 7-2 से पराजित कर जीत से शुरुआत की.

झारखंड टीम की ओर से नोवेल टोपनो ने तीन गोल कर हैट्रिक लगाई.

उसने चौथे, 22वें और 26वें मिनट में गोल किए.

वहीं डेनिस केटकेट्टा 23वें मिनट में, बिरसा ओड़िया 44वें मिनट में,

अनुरोध भेंगरा 46वें मिनट में तथा सुमित बरवा 56वें मिनट में

एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलाते हुए पूरे तीन अंक अर्जित किए.

टीम में ये हैं शामिल

झारखंड टीम में अमनदीप तिग्गा, अभिषेक कुमार साहू, नोएल टोपनो, सुसारन पूर्ति, बिरसा भेंगराज, अलफोंस गुड़िया, बिरसा ओड़िया, डेनिश केरकेट्टा, बीर बोगन सिंह मुंडा, अल्बर्ट डुंगडुंग, अनुरोध भेंगरा, जेन सोरेंग, सुमित बरवा, मनोहर मुंडू, बिलाड़ कांडूलना, सुजीत एक्का, मुकेश किंडो, विजय खेस शामिल हैं.

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष ने टीम को दी बधाई

झारखंड टीम के पहली विजय होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले मैचों में भी इसी तरह खेले. आज अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन झारखंड पुरुष हॉकी टीम ने जीत दर्ज कर झारखंड के खेल प्रेमियों को विश्व खेल दिवस का तोहफा दिया. हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों की ओर झारखंड टीम को बधाई के साथ समस्त राज्य वासियों को विश्व खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी.

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में मेडिकल एडमिशन की नई...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिले के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड की संशोधित...